नीतिश भारद्वाज की मंच से हल्की चुटकी
बीआर चोपड़ा के महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभा चुके नीतिश भारद्वाज ने शो चक्रव्यूह के मंचन के बाद टिप्पणी की
बोले, “चक्रव्यूह से निकलना बहुत मुश्किल होता है, निकल आजाद साहब इसका प्रतीक हैं”
मंच पर मौजूद थे गुलाम नबी आजाद के साथ दर्शक भी खूब हंसे
सीरियल के श्रीकृष्ण ने कांग्रेस के साथ राहुल गांधी के बयान पर सुदर्शन छोड़ा
राहुल गांधी के खटाखट, खटाखट
एनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा
दिल्ली।राजधानी में आयोजित नाट्य प्रस्तुति चक्रव्यूह के मंचन के बाद बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभा चुके और पूर्व भाजपा सांसद नीतिश भारद्वाज ने हल्के अंदाज़ में गुलाम नबी आजाद पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि “चक्रव्यूह से निकलना बहुत मुश्किल होता है, और निकल आजाद साहब इसका प्रतीक हैं।” कार्यक्रम में गुलाम नबी आजाद भी मौजूद थे। नीतिश भारद्वाज की यह टिप्पणी सुनकर दर्शकों के बीच हंसी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस टिप्पणी को व्यंग्य और राजनीति से जुड़ी चतुर टिप्पणी के रूप में देखा। दरअसल 2024 के चुनाव में भारत में खटा खट खटा खट,खटाखट-खटाखट जैसा बयान खूब सुर्खियों में रहा था। कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था। वो यह कह रहे थे कि कांग्रेस की सत्ता आने पर महिलाओं के खातों में “खटाखट-खटाखट” यानी तत्काल पैसे आएंगे,‘घर घर इसकी गारंटी’ वादों के रुप में दी गई थी।