Home haryana सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप के लिए गुरुग्राम के सुपर्ण सैनी व सुवांकर का चयन

सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैम्पियनशिप के लिए गुरुग्राम के सुपर्ण सैनी व सुवांकर का चयन

by ND HINDUSTAN
0 comment

9 से 12 जनवरी तक झज्जर में होगी चैम्पियनशिप

एनडी हिन्दुस्तान

गुरुग्राम। गुरुग्राम जिले के प्रतिभाशाली सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सुपर्ण सैनी एवं सुवांकर का चयन 38वीं सब जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए हरियाणा सॉफ्टबॉल टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों का यह चयन अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। दोनों खिलाड़ी 9 से 12 जनवरी तक झज्जर में होने वाली चैम्पियनशिप में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुरुग्राम सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव विनोद वर्मा ने खुशी जताते हुए कहा है कि हरियाणा टीम में दोनों खिलाड़ियों का चयन गुरुग्राम जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।विनोद वर्मा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप 9 से 12 जनवरी 2026 तक संस्कार यूनिवर्सिटी, झज्जर (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी, जिसमें पूरे देश से सभी राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में देशभर के सर्वश्रेष्ठ सब जूनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।उन्होंने बताया कि सुपर्ण सैनी डीएवी स्कूल के छात्र हैं, जबकि सुवांकर सीडी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सुपर्ण सैनी और सुवांकर नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हरियाणा प्रदेश एवं गुरुग्राम जिले का नाम देशभर में रोशन करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?