Home Karnal news संघ ने देश में आई हर विपत्ति के समय त्याग और समर्पण से कार्य किया: रामेश्वर दास

संघ ने देश में आई हर विपत्ति के समय त्याग और समर्पण से कार्य किया: रामेश्वर दास

by ND HINDUSTAN
0 comment

संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर करनाल में हुआ प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आज करनाल के सेक्टर 9 स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यकम में जिला करनाल के 250 प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर दास व राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत सेवा प्रमुख श्रीमती पदमेश ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया । रेड क्रॉस, हरियाणा के राज्य सचिव डॉ सुनील कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व संघ के जिला संघचालक डॉ भरत ठाकुर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहे । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रामेश्वर दास ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा का वर्णन करते हुए बताया कि यहाँ दीप नहीं जीवन जलते हैं। संघ ने देश में आई हर विपत्ति के समय त्याग और समर्पण से कार्य किया है । इन 100 वर्षों में संघ के अनेक अनुसांगिक संगठन खड़े हुए हैं जैसे विश्व हिंदू परिषद, भारतीय मजदूर संघ, भरतीय किसान संघ, भारतीय विकास परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आदि। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण में भी संघ की प्रमुख भूमिका रही है । संघ ने इन 100 वर्षों में देश और समाज को सकारात्मक मार्गदर्शन किया है । दूसरे वक्ता श्रीमति पदमेश ने संघ द्वारा शताब्दी वर्ष में किए जाने वाले पंच परिवर्तन के बारे में जानकारी दी । उन्होंने नागरिक कर्तव्यों, स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन , सामाजिक समरसता व पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा की हमे संविधान , राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय ध्वज व कानूनों का पालन करना चाहिए ।डॉ सुनील कुमार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में राष्ट्र निर्माण में लगे स्वयंसेवकों के योगदान व समर्पण भाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो समाज चाहता है वहीं संघ करता है। कार्यक्रम के अंत में माननीय जिला संघचालक डॉ भरत ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ सुरेन्दर पाल, सूचना ब्यूरो से सेवानिवृत जीवन कुमार, ग्रुप कैप्टेन प्रमोद सिंह, NDRI से मुख्य तकनीकी अधिकारी डॉ राकेश कुमार टोंक, सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा , हार्टिकल्चर फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड से देवेन्द्र मलिक, आर्य केन्द्रीय सभा के प्रधान प्रो आनंद सिंह , न्यूरोसर्जन डॉ लोकेश महाजन , कब्बड़ी कोच नरेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?