Home Karnal news मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान : कांग्रेस ने करनाल में दिया धरना, कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास

मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान : कांग्रेस ने करनाल में दिया धरना, कार्यकर्ताओं ने रखा एक दिवसीय उपवास

by ND HINDUSTAN
0 comment

महात्मा गांधी चौक पर चार घंटे चला शांतिपूर्ण प्रदर्शन, मनरेगा को कमजोर करने का भाजपा सरकार पर आरोप

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी की ओर से करनाल के महात्मा गांधी चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करनाल कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य ने की। धरना प्रदर्शन महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रात: 11:30 बजे शुरू हुआ और सायं 4:00 बजे तक चला। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा को मजबूत करने की मांग उठाई। शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब, मजदूर और श्रमिक वर्ग को न तो समय पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और न ही उन्हें मेहनत की पूरी मजदूरी समय पर मिल पा रही है, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पराग गाबा ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण और शहरी गरीबों की आजीविका से जुड़ी देश की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण इस योजना के तहत काम के दिनों में कटौती की जा रही है और बजट भी लगातार कम किया जा रहा है। वहीं पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कहा कि मनरेगा योजना की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने की थी, जिसका उद्देश्य हर गरीब परिवार को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इस योजना को समाप्त करने की मंशा से लगातार इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य ने कहा कि मनरेगा आज गरीब और मजदूर वर्ग की जीवनरेखा बन चुकी है। यदि सरकार ने इस योजना को मजबूत नहीं किया और मजदूरों को उनके अधिकार नहीं दिए गए, तो कांग्रेस पार्टी सडक़ों पर उतरकर जन आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मनरेगा के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर मनरेगा अभियान के जिला करनाल प्रभारी फोम लाल, जिला शहरी प्रधान पराग गाबा, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राजेश वैद्य, सुरेश गुप्ता, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, सतपाल रोड, मनोज वधवा, राजेश चौधरी, राजेन्द्र बल्ला, ओम प्रकाश सलूजा, तेजेन्द मान, नीरज हुड्डा, संदीप महाजन, प्रदीप पुनिया, रामफल, अनिल शर्मा, जीतराम कश्यप, डॉ. नवजोत कश्यप, राजीव कांबोज, बिन्दर पोसवाल, ललित आहूजा, संदीप, डा. रामफल, डॉ. संजय तरावड़ी, जसबीर पान्नू, बलजीत चौहान, दिलशेर डाचर, श्रवण पोसवाल, जितेन्द्र पांचाल, विनोद तितोरिया, जोगिन्द्र वाल्मीकि, राजीव गोंदर, सुनीता रानी, विनोद शर्मा, गौरव शर्मा, ललित अरोड़ा, अरूण पंजाबी, सतपाल कश्यप, प्रदीप शर्मा, अमरजीत धीमान, रामेश्वर वाल्मीकि, सुरेश काछवा, दीपक चौधरी, गुरविंदर कौर, मा. कर्ण सिंह, विजेन्द्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?