Home Kurukshetra News राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेशपोस्टर प्रतियोगिता में पायल व अस्मिता ने मारी बाजी

राष्ट्रीय युवा दिवस पर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेशपोस्टर प्रतियोगिता में पायल व अस्मिता ने मारी बाजी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल एनसीसी, एनएसएस, यूथ रेडक्रास व लीगल लिट्रेसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम युवा सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत रही, जिसके माध्यम से छात्राओं में स्वदेशी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस दौरान स्वदेशी अपनाने के लिए सभी को शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम की अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर मेजर डॉ. गीता शर्मा मुख्य वक्ता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. सुरिंदर कौर एवं आईआईसी कनवीनर विवेक ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का शुभारंभ रन फॉर स्वदेशी से हुआ, जिसमें छात्राओं ने शहरवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया।इसके दौरान डिजिटल पोस्टर एवं हैंडमेड पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने युवाओं की भूमिका, स्वदेशी अपनाने, स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार और राष्ट्र विकास जैसे विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों को निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया।मेजर डॉ. गीता शर्मा ने स्वदेशी के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नवाचार, नेतृत्व और आत्मविश्वास के साथ देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।शाइन भाटिया (बीए द्वितीय वर्ष, मास कॉम), इनोवेशन एंबेसडर ने (जेंडर इक्वलिटी) पर और ओजस्वी इनोवेशन एंबेसडर (बीसीए तृतीय वर्ष) ने साइबर सुरक्षा पर जागरूकता भाषण दिया।कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कंप्यूटर साइंस विभाग की प्राध्यापिका मनिका एवं ममता थापर कार्यक्रम की को-ऑर्डिनेटर रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका के संकल्प के साथ किया गया। इस दौरान जुंबा शो, चेयर योगा सेशन व रन फॉर स्वदेशी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पारूल सिंह, कनिका, डॉ. शिखा सैनी, डॉ. मोनिका शर्मा व रितिका ने सहयोग दिया।इस प्रकार रहे परिणामःडिजिटल पोस्टर मेकिंग में बी कॉम प्रथम वर्ष की पायल ने पहला, हिमानी ने दूसरा तथा सुमेधा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। हेडमेड पोस्टर मेकिंग में बीएससी लाइफ साइंस प्रथम वर्ष की अस्मिता ने पहला व बीए द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने दूसरा स्थान अर्जित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?