मलयालम लेखक व साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता केपी रामानुन्नी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे
रामानुन्नी ने अपने साहित्यिक जीवन और लेखन यात्रा से जुड़े अनुभव साझा किए
उन्होंने गर्भपात की चिकित्सा प्रक्रिया पर आधारित अपनी कहानी एमटीपी के अंशों का पाठ किया
कार्यक्रम के बाद भारत की बौद्धिक परंपराओं पर पैनल चर्चा का आयोजन हुआ
पैनल में विशेषज्ञों ने प्राचीन शिक्षा, दर्शन और लोक ज्ञान परंपराओं पर विचार रखे
विद्यार्थियों, शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों ने कार्यक्रमों को सराहा
एनडी हिंदुस्तान
नई दिल्ली। साहित्य अकादमी ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला-2026 के दौरान भारत मंडपम में फेस-टू-फेस और कहानी पठन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता मलयालम लेखक केपी रामानुन्नी ने अपने साहित्यिक जीवन के अनुभव साझा किए और अपनी चर्चित कहानी एमटीपी के अंशों का पाठ किया। इसके बाद भारत की बौद्धिक परंपराओं पर पैनल चर्चा हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने प्राचीन शिक्षा, दर्शन, लोक और जनजातीय ज्ञान परंपराओं पर विचार रखे। कार्यक्रमों को विद्यार्थियों, शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों ने सराहा।