Home Karnal news कंबोपुरा में 70 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

कंबोपुरा में 70 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

by ND HINDUSTAN
0 comment

सामूहिक कार्यों में जनभागेदारी बढ़ाएं- कल्याण

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज गांव कंबोपुरा में करीब 70 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने गांव के कम्युनिटी सेंटर के सुचारू संचालन के लिए ग्रामीणों से सुझाव लिए और एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सामूहिक विकास कार्यों में जनभागेदारी बढ़ाने की अपील की।श्री कल्याण में कंबोपुरा में आज 7.73 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 680 फुट लंबे रास्ते, 29.24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र, 14.42 लाख से बनने वाली गलियों और 17.72 लाख से बनने वाले रास्ते का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने कम्युनिटी सेंटर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें सामुदायिक केंद्र को सुचारू ढंग से चलाने के लिए लोगों से सुझाव लिए। अंतत: कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। श्री कल्याण ने कहा कि इस कमेटी में नगर निगम अधिकारी के अलावा गांव के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाए। फरवरी अंत तक कम्युनिटी सेंटर का संचालन मौजूदा ठेकेदार के पास ही रहने का निर्णय भी लिया गया। श्री कल्याण ने कहा कि कमेटी बनने के बाद वही इसके रखरखाव, बुकिंग आदि कार्यों को देखेगी।श्री कल्याण ने कहा कि सामूहिक कार्यों में जन भागीदारी आवश्यक हैे स्वच्छता मुहिम में भी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सरकार का पैसा जनता का है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई से गांव का सम्मान भी बढ़ता है। श्री कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने के लिए वे रोजाना 18 घंटे से अधिक काम करते हंै।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सकारात्मक सोच का ही नतीजा है कि पिछले 10-11 सालों में कंबोपुरा गांव सहित घरौंडा हलके में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। भविष्य में भी लोगों की जरूरत अनुसार और कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिल जुलकर क्षेत्र को और ऊंचाइयों पर पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने भी लोगों से स्वच्छता पर और अधिक ध्यान देने तथा गांव की तरक्की के लिए नए विकास कार्यों वास्ते सुझाव देने की अपील की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डा. वैशाली शर्मा, वार्ड पांच के पार्षद सुभाष कंबोज, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?