Home Chandigarh नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में 20 जनवरी को हर बूथ पर उत्सव मनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में 20 जनवरी को हर बूथ पर उत्सव मनाने की तैयारी में जुटी भाजपा

by ND HINDUSTAN
0 comment

20629 बूथों पर लगेंगे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करते होडिंगः पंडित मोहनलाल बडौली

19 को नामांकन और 20 को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की खुशी में प्रदेश भर के हर बूथ पर उत्सव मनाने की तैयारी की है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों को कहा है कि जैसे ही 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो, वैसे ही प्रदेश के 20629 बूथों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए होडिंग लगाए जाएं।इस संबंध में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने पार्टी पदाधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों के साथ वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें आगामी कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा समझाई गई। प्रदेश के संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया और अर्चना गुप्ता ने भी इस संबंध में अपनी बातें रखीं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रविवार को इस संबंध में प्रदेश के सभी 377 मंडल अध्यक्षों के साथ भी वर्चुअली बैठक होगी ताकि नीचे तक इसकी बेहतर रुपरेखा तैयार हो सके।इसके अलावा वीबी जीरामजी पर जिलों और विधानसभाओं में होने वाले सम्मेलनों के लिए भी सांसदों, विधायकों को बोला गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने बताया कि सभी सम्मेलन 28 जनवरी तक करने हैं और वीबी जीरामजी के विषय में हर गांव और हर व्यक्ति तक जानकारी पहुंचे, इसके लिए सम्मेलनों को गांवों में भी किया जाए।प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने बताया कि सांसद, विधायक, नगर निगम, नगर पालिका व परिषद चेयरमैन, ब्लाक समिति चेयरमैन कम से कम पांच गांवों में इस विषय को लेकर जाएंगे और सम्मेलन के रूप में कार्यक्रम कर जनता को कल्याणकारी वीबी जीरामजी योजना की विस्तृत जानकारी देंगे ताकि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को हर स्तर पर बेनकाब किया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, प्रभारियों को भी इस संबंध में ग्रामीण चौपालों पर जाकर वीबी जीरामजी के बारे में लोगों को बताने के लिए कहा है।इस संबंध में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली के नेतृत्व में वीबी जीरामजी योजना के लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान लगातार चल रहा है। अब सम्मेलनों के साथ-साथ अभियान में तेजी लाते हुए हर विधानसभा में योजना की जानकारी देते होडिंग्स भी लगाए जाएंगे ताकि एक भी व्यक्ति के मन में वीबी जीरामजी को लेकर कंफ्यूजन न रहे। क्योंकि कांग्रेस केवल झूठ बोलकर लोगों इस संबंध में ग़लत जानकारी दे रही है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता वीबी जीरामजी के बारे में तथ्यों के साथ जानकारी रखकर कांग्रेस के झूठ की पोल खोल रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?