13 अप्रैल तक नगर परिषद की वार्ड सूचियों का ड्राफ्ट होगा तैयार
नप थानेसर की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा 15 मई 2023 को
21 अप्रैल होगी दावे व आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग के आदेशानुसार नगर परिषद थानेसर की मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए शैडयूल जारी कर दिया है। इस शैडयूल के अनुसार मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट 13 अप्रैल तक तैयार किया जाएगा और 17 अप्रैल से दावे व आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकती है। इस नप थानेसर की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 मई 2023 को किया जाएगा।
एडीसी अखिल पिलानी ने जारी आदेशों में कहा है कि हरियाणा चुनाव आयोग के आदेशानुसार नगर परिषद थानेसर की मतदाता सूचियों को तैयार किया जाना है। इसलिए नियमानुसार नगर परिषद थानेसर के सभी वार्डों की मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए एक शैडयूल जारी किया है। इस शैडयूल के अनुसार 1जनवरी 2023 को आधार मानकर मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन 13 अप्रैल 2023 तक तैयार किया जाएगा। इन वार्ड वाईस सूचियों का प्रकाशन करने के बाद 17 अप्रैल 2023 से दावे व आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। इन मतदाता सूचियों के लिए 21 अप्रैल 2023 तक रिवाईजिंग अथॉरिटी के पास दावे व आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि होगी। यह दावे व आपत्तियां नगर परिषद थानेसर के कार्यालय में जमा करवाई जा सकती है।
एडीसी ने कहा कि 2 मई 2023 को दावे व आपत्तियों का रिवाईजिंग अथॉरिटी द्वारा निपटान किया जाएगा। इसके बाद 5 मई 2023 को रिवाईजिंग अथॉरिटी के आदेशों के बाद उपायुक्त के पास दावे व आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि होंगी। इन दावे व आपत्तियों को उपायुक्त द्वारा 10 मई 2023 तक निपटारा किया जाएगा। इन दावे व आपत्तियों को ठीक करने के बाद नगर परिषद थानेसर की फाइनल फोटो युक्त मतदाता सूचियों का प्रकाशन 15 मई 2023 को किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर की मतदाता सूचियों को तैयार करने के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक थानेसर को रिवाईजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सभी 31 वार्डों के लिए अलग-अलग अधिकारी को सहायक रिवाईजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया है,जिसमें वार्ड 1 से 3 के लिए बीडीपीओ थानेसर, वार्ड 4 से 6 तक जिला रोजगार अधिकारी, वार्ड 7 से 9 के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ डिवीजन नम्बर1, वार्ड 10 से 12 के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ डिवीजन नम्बर 4, वार्ड 13 से 15 के लिए सिंचाई विभाग के एसडीओ, वार्ड 16 से 18 के लिए पीडब्लयूडी डिवीजन नम्बर 1 एसडीओ, वार्ड 19 से 21 के लिए एसडीएओ, वार्ड 22 से 24 के लिए पंचायती राज थानेसर के एसडीओ, वार्ड 25 से 27 के लिए सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के एसडीओ, वार्ड 28 से 29 के लिए हरियाणा सरस्वती विकास बोर्ड डिविजन नम्बर 5 के एसडीओ, वार्ड 30 से 31 के लिए सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड डिविजन नम्बर 6 के एसडीओ शामिल है।