Home Chandigarh एक राष्ट्र- एक चुनाव की मुहिम में संतुलित और जागरूकता बढ़ाने वाली भूमिका निभाए मीडिया : औमप्रकाश धनखड़

एक राष्ट्र- एक चुनाव की मुहिम में संतुलित और जागरूकता बढ़ाने वाली भूमिका निभाए मीडिया : औमप्रकाश धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में मीडिया की रही अहम भूमिका : बोले धनखड़

देशभर में प्रबुद्ध वर्ग एक राष्ट्र – एक चुनाव की मुहिम में शामिल

भिवानी में जर्नलिस्ट क्लब भिवानी द्वारा आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव और मीडिया विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। आजादी के आंदोलन से लेकर नए भारत के निर्माण में प्रबुद्ध मीडिया की अहम भूमिका रही है। वर्ष 2047 तक हर भारतवासी का सपना और संकल्प है कि विकसित भारत हो अपना। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हर भारतवासी के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। एक राष्ट्र – एक चुनाव भी राष्ट्र के निर्बाध विकास के लिए जरूरी है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने जर्नलिस्ट क्लब भिवानी द्वारा आयोजित एक राष्ट्र, एक चुनाव और मीडिया विषय पर संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता अपना वक्तव्य रखते हुए यह बात कही।पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने कहा कि एक राष्ट्र- एक चुनाव विकसित भारत के संकल्प को गति प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि रामनाथ कोविंद कमेटी का अनुमान है कि देश में चुनावों पर चार लाख करोड़ से सात लाख करोड़ रूपये खर्च होते हैं। यदि एक साथ चुनाव हो तो लगभग एक तिहाई की बचत हो सकती है यानी डेढ़ लाख करोड़ रूपये। कई राज्यों के वार्षिक बजट से भी अधिक की धनराशि। यह बचत राशि तेजी से देश के विकास का इंजन बन सकती है।भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जरूरी है कि विकास में अवरोधों को दूर करना। देश में बार बार चुनाव होने से आचार संहिता के कारण लगभग 80 दिन बाधित होते हैं। विधान सभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होने से 40 कार्य दिवस अतिरिक्त मिलेंगे। वर्तमान में हमारी अर्थव्यवस्था की गति एक लाख करोड़ रूपये प्रतिदिन है। यदि चुनाव आचार संहिता का 20 प्रतिशत असर भी पड़े तो प्रतिदिन 20 हजार करोड़ रूपये की विकास गति धीमी पड़ जाती है। कुल 40 दिनों की आचार संहिता का यह आंकड़ा आठ लाख करोड़ रूपये तक पहुंचता है। जो देश की आर्थिक प्रगति में अवरोध है। धनखड़ ने कहा कि आप सभी मीडिया के साथी हर विषय की बारीकी से जांच पड़ताल करते हैं और अच्छी बातों को जन जन तक पहुंचाते है ताकि देश में एक राय कायम हो सके। एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा के लिए जर्नलिस्ट क्लब भिवानी स्वयं आगे आया है यह प्रशंसनीय कदम है। इसका सभी को स्वागत करना चाहिए और अन्य मीडिया के साथियों को भी आगे आना चाहिए। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथे स्तंभ के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक राष्ट्र, एक चुनाव” के प्रदेश संयोजक विजय पाल ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से नीति निर्माण में स्थिरता आएगी।शंकर धूपड़ सदस्य राष्ट्रीय परिषद एवं प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मीडिया की जिम्मेदारी केवल समाचार प्रसारित करना नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा देना भी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वस्थ संवाद, खुली बहस और पारदर्शिता अनिवार्य हैं। डॉ. विनोद अंचल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जर्नलिस्ट क्लब समय-समय पर सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए मंच प्रदान करता रहा है। संगोष्ठी का संचालन संयोजक ईश्वर धामू ने किया, जबकि सह-संयोजक प्रदीप चौहान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।संगोष्ठी में मीडिया सहित प्रबुद्ध समाज के विभिन्न वर्गों ने एक राष्ट्र एक चुनाव के बारे में राय रखते हुए इस पहल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?