Home Kurukshetra News कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में एसपीएसएस व आर पर एक सप्ताह की कार्यशाला

कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में एसपीएसएस व आर पर एक सप्ताह की कार्यशाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के सांख्यिकी एवं परिचालन अनुसंधान विभाग द्वारा एसपीएसएस एवं आर के माध्यम से डेटा एनालिटिक तकनीकों पर एक सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 23 से 27 फरवरी, 2026 तक विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित होगी।विभागाध्यक्ष प्रो. जितेन्द्र खटकड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम कौशल विकास केंद्र, केयूके के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय रूसा परियोजना सोसायटी के तत्वावधान में संचालित है। कार्यशाला का उद्देश्य शोधार्थियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को डेटा विश्लेषण की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा उन्हें एसपीएसएस और आर सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण प्रदान करना है।कार्यक्रम के संयोजक डा. मुकेन्द्र कादियान ने बताया कि कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को डेटा प्रबंधन, सांख्यिकीय विश्लेषण, हाइपोथीसिस परीक्षण, रिग्रेशन मॉडलिंग तथा शोध में डेटा की व्याख्या जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वे अपने शोध कार्य और अकादमिक परियोजनाओं में इन तकनीकों का प्रभावी उपयोग कर सकें।विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से इस कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने कौशल को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?