Home Kurukshetra News निगम की टीम ने रादौर रोड व रेलवे रोड पर की छापेमारी, सात दुकानदारों के काटे चालान

निगम की टीम ने रादौर रोड व रेलवे रोड पर की छापेमारी, सात दुकानदारों के काटे चालान

by ND HINDUSTAN
0 comment

खुले में कचरा डालने व खुले आम मीट काटने पर दो-दो दुकानदारों व सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने पर तीन दुकानदारों पर की कार्रवाई

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। खुले आम मीट काटने, खुले में गंदगी डालने व सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर नगर निगम की टीम ने वीरवार को बड़ी कार्रवाई की। नियमों की उल्लंघना करते हुए ऐसा करने वाले सात दुकानदारों के नगर निगम की टीम ने चालान किए। उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त प्रीति व अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सुशील शर्मा, प्रदीप दहिया की टीम ने रेलवे रोड व रादौर रोड पर कार्रवाई की। इस दौरान रेलवे रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को भी समझा और अतिक्रमण हटवाया गया।नगर निगम के सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सुशील शर्मा व प्रदीप दहिया की टीम ने पहले रेलवे रोड पर छापेमारी की। सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर निगम की टीम ने यहां फल विक्रेता व फूड विक्रेता का चालान किया। साथ ही सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किए अतिक्रमण को साफ कराया। इसके बाद सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम रादौर रोड पहुंची। यहां निगम की टीम ने जोडियो गुरुद्वारा के पास खुले में मीट काट रहे दो दुकानदारों के चालान किए। कार्रवाई के दौरान यह पाया गया कि ये विक्रेता सड़क किनारे अस्थायी ठेले व खोखे खोलकर उनमें मीट काट रहे थे। जबकि सड़क किनारे व धार्मिक स्थल के पास ऐसा नहीं किया जा सकता। इससे आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इसी मार्ग पर खुले में गंदगी डालने पर दो दुकानदारों व प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर एक दुकानदार का सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा की टीम ने चालान किया। दुकानदारों ने दुकानों के आगे खुले में कचरा डाला हुआ था। निगम की टीम ने दुकानदारों को गंदगी डालने के लिए डस्टबिन का इस्तेमाल करने और खुले में गंदगी न फैलाने के प्रति समझाया। दुकानदारों को यह भी चेतावनी दी कि यदि दोबारा खुले में कचरा फैलाते पाए गए तो केवल चालान ही नहीं, बल्कि उनके सामान को जब्त करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें और खुले में कचरा फैलाने से बचें, ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। खुले में कचरा फैलाने वालों के खिलाफ नियमित रूप से सख्त अभियान चलाए जाएंगे। दुकानदारों और वाहन चालकों को नियमों का पालन करना होगा। यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते पाया गया तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?