एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु निवास पर शिक्षकों ने हर्षाेल्लास, आत्मीयता और पारंपरिक उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कुलगुरु प्रो. सोम नाथ सचदेवा तथा उनकी धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।
रंगों और उल्लास से सराबोर इस आयोजन में शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन विश्वविद्यालय परिवार को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं और पारस्परिक सहयोग, समन्वय तथा आत्मीयता को सुदृढ़ बनाते हैं।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, प्रो. अमित लूदरी, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. भगवान सिंह चौधरी, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. महबीर रंगा, कुटा प्रधान डॉ. जितेंद्र खटकड़, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महा सिंह पूनिया, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डॉ. आनंद कुमार, प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. अमित कुमार, डॉ. नरेश सागवाल, डॉ. मनीषा संधू, डॉ. मीनाक्षी सुहाग, डॉ. रमेश कैत, डॉ. हरविंदर सिंह लोंगोवाल, डॉ. सुशील ताया, दिविज गुनगनानी सहित अन्य शिक्षकगण व गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।