Home Kurukshetra News शहर की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद 5 करोड़ 82 लाख रुपए में लगाएगा सीसीटीवी कैमरे : विश्राम कुमार मीणा

शहर की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद 5 करोड़ 82 लाख रुपए में लगाएगा सीसीटीवी कैमरे : विश्राम कुमार मीणा

by ND HINDUSTAN
0 comment

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक की करी अध्यक्षता

सडक़ की खराब हालत के कारण सडक़ दुर्घटना होने पर संबंधित रोड़ एजेंसी के खिलाफ दर्ज होंगे केस

शहर में यातायात को सुचारु करने के लिए 8 पुलिस पोस्ट और ब्रह्मïसरोवर पर पर्यटक सुरक्षा के लिए बनेगी पर्यटक पुलिस पोस्ट

हाईवे पर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों के किए जाएंगे चालान : एसपी

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शहर की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद द्वारा 5 करोड़ 82 लाख रुपए से सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने प्रपोजल तैयार करके भेजा है। इस परियोजना को गीता जयंती समारोह से पहले पूरा किया लिया जाएग। सडक़ की खराब हालत के कारण सडक़ दुर्घटना होने पर पुलिस संबंधित एजेंसी के खिलाफ केस दर्ज करे।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात को सुचारू करने के लिए 8 पुलिस पोस्ट को तैयार किया जाएगा और ब्रह्मसरोवर पर पर्यटक पुलिस पोस्ट बनाए जाए, जो पर्यटकों के आने-जाने के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखें और क्राइम को रोकने का काम करे।उपायुक्त ने कहा कि पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर बीच में विवाद जगह के गड्ढों को पैचवर्क करने के निर्देश दिए। इस गड्ढों के कारण बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी तरह नगर पालिका द्वारा वीआईपी रोड के कार्य को जल्द शुरू करने और लेवल को ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लाडवा के चौक पर लगाई गई ट्रैफिक लाइटों को हटाने के निर्देश दिए।उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि शाहाबाद जलेबी फ्लाईओवर के रॉग साइड ट्रैफिक को रोकने के लिए लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। मार्च के पहले सप्ताह में कैमरा लगा दिया जाएगा। ब्रह्मसरोवर पर सीसीटीवी कैमरा भी जल्द लगाया जाएगा। ढांड व पिहोवा रोड पर सीसीटीवी लगाने की जगह को चिन्हित कर लिया गया है, जिसकी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि लाडवा शहर में सडक़ के बीच लगी हुर्ई ग्रील की जगह डिवाइडर बनाने की अनुमति मिल गई है। इस परियोजना का जल्द ही टेंडर लगाया जाएगा। एनएच-44 पर सेक्टर-2,3 के पास लगाई गई ट्रैफिक लाइट को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।हाईवे पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के किए जाएंगे चालान : एसपीपुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि हाईवे पर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालक का चालान करे। इसके अलावा पिपली चौक रिपेयर करने वाले दुकानदार यदि सडक़ पर वाहन खड़ा करके रास्ते पर रिपेयर करता है तो दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड और नेशनल हाइर्व पर लगी हुई बत्ती को निरंतर चालू रखा जाए।जनवरी माह में आरटीए ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर मनाया रोड सेफ्टी माहआरटीए इंस्पेक्टर जोगिंद्र ढुल ने बताया कि जनवरी माह में आरटीए विभाग ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर रोड सेफ्टी माह को मनाया गया। इस दौरान विभिन्न के कार्यक्रमों को करते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया। इस मौके पर डीएमसी अमन कुमार, एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता, एसडीएम पिहोवा अनिल दून, नगराधीश आशीष कुमार, आरटीए इंस्पेक्टर जोगिंद्र ढुल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?