Home Karnal news जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल सदस्यों का चुनाव

जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल सदस्यों का चुनाव

by ND HINDUSTAN
0 comment

अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ किया मतदान

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन की मुस्तैदी और अधिवक्ताओं के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों पर काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने बताया कि जिले में चुनाव को सुचारू बनाने के लिए पांच मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। जिनमें कुल पंजीकृत 3247 अधिवक्ताओं में से 2590 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण रही। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के समन्वय से चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?