Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के जरिए दिया कुरुक्षेत्रवासियों को संदेश

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के जरिए दिया कुरुक्षेत्रवासियों को संदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

संदीप गौतम/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के लिए परिवार पहचान पत्र एक अनोखी सौगात है। इस पहचान पत्र के माध्यम से ही अब परिवारों को सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा और लोगों को किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अलग से आवेदन करने की भी जरुरत नहीं होगी। इतना ही नहीं सरकार योजना के क्रियान्वयन को सरल और पारदर्शी बनाकर परिवारों को सीधे लाभ प्रदान करने में भी सक्षम होगी। खेलमंत्री संदीप सिंह मंगलवार को पंचायत भवन के सभागार में प्रशासन की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय परिवार पहचान पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले खेलमंत्री संदीप सिंह, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, शाहबाद के विधायक रामकरण काला, म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाण के प्रदेश संयोजक डा. पवन सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डïा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुल्तानी ने कुरुक्षेत्र के 30 लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र व एक-एक पौधा भेंट किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कुरुक्षेत्र के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि आने वाले समय में देश और प्रदेश की सभी स्कीमों का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से ही मिल पाएगा। इसलिए प्रदेश के सभी लोगों के परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए 27, 28, 29 व 30 अगस्त को गांव, नगर पालिका, नगर परिषद पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे ताकि आगामी 3 महीनों में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति का परिवार पहचान पत्र बन सके। इसके लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं और बधाई भी दी है। खेलमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र के रुप में नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। परिवार पहचान पत्र सरकार को योजना और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की प्राथमिक पूंजी होगी। परिवार पहचान पत्र के डाटाबेस में उपलब्ध जानकारी का उपयोग पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाएगा, जिसके माध्यम से लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों का चयन स्वत: ही हो जाएगा। इस जिले में लगभग 2 लाख परिवारों में से लगभग 1 लाख 64 हजार परिवारों ने अपना पंजीकरण करवा लिया है। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह गौरवशाली क्षण है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों से परिवार पहचान पत्र वितरित किए जा रहे है। यह कार्य डिजिटलाईजेशन प्रणाली के तहत किया जा रहा है। अब प्रत्येक परिवार का डाटा फीड किया जाएगा, इससे गांव स्तर पर आने वाली दिक्कते और समस्याएं दूर हो जाएंगी। वर्ष 2011 के सर्वे के दौरान जो दिक्कते रही है। उनका भी निराकरण परिवार पहचान पत्र बनने के बाद हो जाएगा। परिवार पहचान पत्र का मुख्य उदेश्य हरियाणा राज्य में सभी परिवारों का एक प्रमाणित सत्यापित, विश्वसनीय डाटाबेस तैयार करना है। इस पहचान पत्र के साथ सभी वर्तमान योजनाओं और भविष्य की सभी योजनाओं के लाभ के लिए लाभार्थियों का चयन स्वत: ही हो सकेगा। विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र हरियाणा राज्य में रहने वाले हर परिवार की पहचान है। इसमें परिवार की मौलिक जानकारी का संग्रह डिजिटल रुप में किया गया है। इसके माध्यम से परिवार को सरकार द्वारा दिए जाने वाले सभी लाभ, सेवाएं और जन कल्याण की योजनाओं के लाभ दिए जा सकेंगे। परिवार पहचान पत्र का डाटाबेस प्रमाणित और सत्यापित होने के बाद लाभार्थी को सत्यापन के लिए कोई भी दस्तावेज जमा करवाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह डाटा गोपनीय और सुरक्षित भी होगा। विधायक रामकरण काला ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के साथ मुख्यमंत्री परिवार समृद्घि योजना, वृद्घावस्था सम्मान भत्ता, विधवा तथा निराश्रित महिला पैंशन और दिव्यांग पैंशन योजना को जोड़ा जा चुका है और आने वाली योजनाओं का लाभ इस पहचान पत्र के माध्यम से मिल पाएगा। एडीसी वीना हुड्डा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए परिवार पहचान पत्र पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशासन की तरफ से 5 अगस्त से 12 अगस्त तक जिलास्तरीय कमेटी के माध्यम से लोगों को परिवार पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर पिहोवा नगर पालिका के चेयरमैन सुभाष सिंगला, लाडवा नगर पालिका की चेयरमैन साक्षी खुराना, एसडीएम कपिल शर्मा, एसडीएम अनिल यादव, सीटीएम विरेन्द्र सिंह ढुल, ईश्वर सिंह, भूषण पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति  और अधिकारी उपस्थित थे।बाक्सखेलमंत्री, कुरुक्षेत्र सांसद, थानेसर विधायक, शाहबाद विधायक ने शुरु किया परिवार पहचान पत्र वितरण कार्यहरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, शाहबाद के विधायक रामकरण काला, म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाण के प्रदेश संयोजक डा. पवन सैनी, अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डïा, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, जजपा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मुल्तानी ने पिहोवा नगर पालिका के गुरनाम सिंह, हंसराज, रमनदीप कौर, इस्माईलाबाद से सोहन लाल, प्रिंस चुघ, ओमप्रकाश, हरचरण सिंह, बुटा राम, सुरेन्द्र पूरी, दलीप सिंह, गुरचरण सिंह, उजागर सिंह, चरणजीत सिंह, थानेसर से बाबु राम, ईश्वर लाल, विनोद कुमार, सुरेश कुमार, बाबैन से गीता राम, अनिल कुमार, सुरेश मस्सी, राजेश कुमार, शाहबाद से पवन कुमार, चंद्रकांत, राकेश कुमार, सुनीता देवी, हंसराज, बलविन्द्र व दर्शना को परिवार पहचान पत्र और एक-एक पौधा भेंट किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?