Home Karnal news अंत्योदय और ग्रामोदय से हो रहा भारत का उदय: डॉ. चौहान

अंत्योदय और ग्रामोदय से हो रहा भारत का उदय: डॉ. चौहान

by ND HINDUSTAN
0 comment

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एनडी हिन्दुस्तान

निसिंग/ करनाल, 16 मार्च। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव आज देश और प्रदेश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। यह बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने निसिंग मंडल के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे।डॉ. चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 12.75 लाख रुपये तक की आय पर शून्य आयकर की व्यवस्था कर मध्यम वर्ग को भी बड़ी राहत दी गई है।उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जिससे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है।डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 1.3 करोड़ से अधिक युवाओं को उद्योगों के अनुरूप प्रमाणित प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप पिछले एक दशक में भारत में 25 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर आए हैं, जो देश के समग्र विकास का महत्वपूर्ण संकेत है।डॉ. चौहान ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भी सुनिश्चित हुआ है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बड़े पैमाने पर ऋण उपलब्ध कराया गया है और अब तक 35 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को इसका लाभ मिल चुका है, जिससे महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा मिला है।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनसा सिंह (जॉनी राणा), मंडल उपाध्यक्ष सरदार प्रताप सिंह, संयोजक सुरेंद्र टाया, मंडल प्रभारी सुमन नरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा, मार्किट कमेटी चेयरमैन रोहित राणा, ब्लॉक समिति चेयरमैन के प्रतिनिधि सरदार सुखदेव सिंह, ब्रास से भोजपाल राणा, गुनियाना से मोहन राणा, निसिंग से कृष्ण सेन सहित अन्य गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?