Home Kurukshetra News प्रिंटिंग इंडस्ट्री के नवाचार से ओतप्रोत होंगे विद्यार्थीः प्रो. महासिंह

प्रिंटिंग इंडस्ट्री के नवाचार से ओतप्रोत होंगे विद्यार्थीः प्रो. महासिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूनियाकेयू के जनसंचार संस्थान में प्रिंटर्स डे पर पोस्टर का विमोचन

दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आज

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में 17-18 मार्च को आयोजित होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘फ्यूचरिस्टिक ट्रेंड्स इन प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मधुदीप तथा अन्य सहायक प्राध्यापकों ने संगोष्ठी के पोस्टर का अनावरण किया।निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि प्रिंटर्स डे के अवसर पर आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग के विद्यार्थियों के साथ-साथ जनसंचार, मल्टीमीडिया, ग्राफिक्स एवं एनीमेशन के विद्यार्थी भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रिंटिंग प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता, रंगोली पेंटिंग, स्क्रीन प्रिंटिंग, सब्लिमेशन प्रिंटिंग, पैकेज डिजाइन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग, डिजिटल एडवर्टाइजिंग तथा तकनीकी प्रेजेंटेशन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रिंटर्स डे के अवसर पर प्रिंटिंग तकनीक के जनक जोहांस गुटेनबर्ग तथा प्रिंटिंग इंडस्ट्री की महान हस्तियों को याद किया जाएगा। उनके योगदान के कारण आज प्रिंटिंग उद्योग विश्व की प्रमुख उद्योगों में से एक बन चुका है और विभिन्न क्षेत्रों में मानव प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।प्रो. पूनिया ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशेषज्ञ प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग में उभरते नए रुझानों पर अपने विचार साझा करेंगे, जिससे विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर संभावनाओं और नवीन तकनीकों की जानकारी प्राप्त होगी।संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो. वीरेन्द्र सिंह पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. मोहिंदर चंद विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। तकनीकी सत्र में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के सहायक प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार तथा एक्सेल पैक इंटरनेशनल, फरीदाबाद के नीरज कुमार अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।इस अवसर पर डॉ. आबिद अली, डॉ. अभिनव, सचिन वर्मा, राकेश कुमार, सचिन कुमार, अमित जांगड़ा, कंचन शर्मा, प्रीति शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?