एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। उपायुक्त प्रीति ने जिला सचिवालय के सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला को सडक़ दुर्घटना रहित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के समक्ष स्पष्ट किया कि जिला यातायात एवं सडक़ सुरक्षा समिति जो सुझाव दें, उन पर अधिकारी शीघ्रता से संज्ञान लेकर सडक़ के उन बिंदुओ पर कार्यों को शीघ्र पूर्ण करवाएं, जहां पर अधिक दुर्घटनाएं होती है। उन्होंने कहा कि हमें सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता अवश्य करनी चाहिए।डीसी ने कहा कि गाबा अस्पताल से कन्हैया चौक तक सडक़ो के किनारों से अवैध कब्जे हटवाने के लिए टीम निरंतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि रक्षक विहार नाका से कैल तक रोड़ को फोरलेन बनाया जाए ताकि लोगों को सुविधा हो और दुर्घटना में कमी आए। मधु चौक से पेपर मिल सडक़ों के किनारे होने वाली पार्किंग एवं जनसेट आदि लगे है उनको व्यवस्थित किया जाए इसके लिए स्पेशल ड्राइव अभियान चलाया जाए, लोग अपने वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क करें। उन्होंंने कहा कि अस्पताल, बैंक एवं अन्य संस्थान अपने सामने रेहड़ी, बाइक व गाड़ी पार्किंग को व्यवस्थित करें, वार्निंग साइन बोर्ड लगाए जाएं और चेतावनी जारी की जाए, रांग साईड से न चले, टै्रफिक नियमों की पालना करें, मोड़ो पर सावधानी से चलें, शुगरमिल से यमुना पुल तक ट्रक आदि की पार्किंग न हो, सडक़ पर वाहन रिपेयर न करें, ट्रांसपोर्ट अपनी गाडिय़ों को रोड़ पर पार्क न करें, बूडिय़ा चौक से स्पायर होटल पर काम समय पर न करने वाली एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाए।उपायुक्त ने सभी वाहन चालकों का आह्वान किया कि वे वाहन चलाते समय विशेष सावधानियां बरतें और वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने जिला के सभी स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल व अविभावक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नाबालिग बच्चा वाहन न चलाएं और स्कूल, कोचिंग सैंटर संचालक व प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके संस्थान में कोई भी नाबालिग बच्चा वाहन लेकर न आएं। उपायुक्त ने जिला के सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने नाबालिग बच्चों को स्कूल व कोचिंग संस्थानों में वाहन ले जाने व चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व पुलिस यातायात प्रबंधक को निर्देश दिए कि इन आदेशों की पालना करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटना में मृत्यु होने से जहां एक व्यक्ति की जान जाती है, वहीं उसके परिवार को भी जीवन भर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नए ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना सम्भावित स्थानों को चिन्हित कर उनकों ठीक करें। डीसी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी को निर्देश दिए कि नेशनल हाईवे पर सभी अवैध कट को बंद करवाएं जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।उपायुक्त ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएचएआई), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पंचायत विभाग, मार्किटिंग बोर्ड, नगर निगम के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ सुरक्षा को लेकर सभी सडक़ों पर सफेद पट्टïी मार्किंग लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नेशनल हाईवे ऑथारिटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाईवे को जोडऩे वाले लिंक रोड पर स्पीड बे्रकर बनाकर, बलिंकर लगाकर दुर्घटनाओं में कमी लाए। उन्होंने यातायात प्रबंधक को निर्देश दिए कि यदि कोई वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसका ई-चालान कर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। यदि कोई वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करेगा उसके वाहन का भी ई-चालान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक अपने-अपने वाहनों पर लगी प्लेट पर वाहन नम्बर अवश्य लिखवा कर रखें। बिना नम्बर प्लेट होने पर वाहन का चालान किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सभी वाहन चालकों का आह्वान किया कि वे वाहन चलाते समय विशेष सावधानियां बरतें और वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने जिला के सभी स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल व अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी नाबालिग बच्चा वाहन न चलाएं और स्कूल, कोचिंग सैंटर संचालक व प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि उनके संस्थान में कोई भी नाबालिग बच्चा वाहन लेकर न आएं।इस मौके पर जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, एसडीएम रादौर नरेन्द्र कुमार, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी हैरतजीत कौर, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता पुनित मित्तल, राज्य सडक़ सुरक्षा समिति के सदस्यगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण और समिति के सदस्य भी उपस्थित रहें।