Home Kurukshetra News 35वें दीक्षांत समारोह की सफलता टीम वर्क का परिणामः कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा

35वें दीक्षांत समारोह की सफलता टीम वर्क का परिणामः कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुलगुरु ने दी आयोजन समिति को बधाई

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को सीनेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन विश्वविद्यालय की पूरी टीम के समर्पण, समन्वय और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है। कुलगुरु प्रो. सचदेवा ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता के पीछे सामूहिक प्रयास और टीम वर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समस्या के अंदर ही समाधान छिपा होता है। असंभव शब्द के अंदर ही संभव शब्द होता है। उन्होंने दीक्षांत समारोह के आयोजन से जुड़ी सभी समितियों और सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिसके कारण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया।कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन में विभिन्न समितियों की भूमिका की विशेष सराहना की। हॉस्पिटैलिटी के लिए प्रो अनिल मित्तल, डॉ. सुरजीत तथा साइटेशन कार्य के लिए प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. विवेक चावला, मीडिया कवरेज के लिए प्रो. महासिंह पूनिया व डॉ. जिम्मी शर्मा, कुलपति व कुलसचिव कार्यालय, खेल विभाग, निर्माण शाखा, परीक्षा शाखा, स्थापना शाखा, शैक्षणिक शाखा सहित सभी समितियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी हमेशा संस्थान की प्रतिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करते हैं। इसी समर्पण और सहयोग की भावना के कारण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है।कुलगुरु ने आयोजन से जुड़ी सभी समितियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, ताकि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने 35वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन पर सभी समितियों, अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार ने आयोजन में लगे सभी सदस्यों के समर्पण और टीम भावना की सराहना की। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की दूरदर्शिता के कारण संभव हुआ जो विश्वविद्यालय की बेहतर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था का परिचायक है। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में जुटी सभी समितियों और कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, डीन आफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रो. मोहिन्दर चांद, प्रो. डी.एस.राणा, प्रो. अमित लूदरी,युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, डॉ. सुरजीत, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. रामचन्द्र, प्रो. सुनील ढींगरा, पवन रोहिला, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. जितेन्द्र जांगडा, एक्सईन पंकज शर्मा, सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?