केयू प्रबंधन अध्ययन संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में समग्र कौशल विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू प्रबंधन अध्ययन संस्थान द्वारा विद्यार्थियों में समग्र कौशल विकास हेतु सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में केयू कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि अपने कर्म में कुशलता प्राप्त करना ही योग है। इसके लिए उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन लक्ष्य को निर्धारित कर संयम, अनुशासन तथा कठोर परिश्रम के माध्यम से इसे सरलता से प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यासायिक कौशल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गायत्री कौशल, सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर ने प्रबंधन के लिए 5 सेकिंड के नियम एवं परेटो सिद्धांत की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्राकर ये सिद्धांत समय, प्रबंधन, निर्णय क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने में सहायक है। वहीं हिमशिखा सिंघी, कम्यूनिकेशन एवं सॉफ्ट स्किल कोच ने विद्यार्थियों को लक्ष्य को स्थापित करने तथा जीवन में करियर को लेकर स्पष्टता निर्धारित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रभावी संप्रेषण व व्यक्तित्व विकास से जुडेत्र व्यवाहारिक सुझाव भी दिए। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. रमेश दलाल, उप-निदेशक डॉ. राजन शर्मा, डॉ. जेके चंदेल, डॉ. ममता भारद्वाज, डॉ. पलक बजाज, दिशा कक्कड़ तथा संगीता धीर सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन आईएमएस की स्टूडेंट एक्टिविटी सेल टीम द्वारा किया गया।