भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार की नियमितीकरण नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहरहुड्डा ने जताया न्यायालय का आभार, हजारों कर्मचारियों को होगा लाभचंडीगढ़, 17 अप्रैल। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए कर्मचारियों के नियमितीकरण वाले ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने भी हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा 16 जून 2014 और 18 जून 2014 को बनाई गई नियमितीकरण (Regularization) नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है। कोर्ट ने दोनों नीतियों को पूरी तरह वैध (Valid) करार दिया है और इन्हें बरकरार रखा है।इस फैसले से हरियाणा के हजारों कच्चे कर्मचारियों की नौकरी अब पूरी तरह सुरक्षित हो गई है। लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता और असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा अब टल गया है।