एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा के कार्यकाल में विस्तार किया है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. सुनील ढींगरा के यूआईईटी निदेशक के कार्यकाल को तत्काल प्रभाव से आगामी दो वर्षों के लिए या अगले आदेश तक बढ़ाया गया गया है।इस अवसर पर प्रो. सुनील ढींगरा ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संस्थान की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।केयू एमबीए के 4 विद्यार्थी वोडाफोन आइडिया दूरसंचार कंपनी में चयनितकुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाईकुरुक्षेत्र, 06 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण, प्रशिक्षुता एवं रोजगार केन्द्र द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए के 4 विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया में हुआ है। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अवसर विद्यार्थियों को उद्योग की मांग के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं। चयनित विद्यार्थियों में ख्वाइश, परनीत कौर सैनी, सुजाता व डैजी नेहरा शामिल हैं। चयनित विद्यार्थियों को 6 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, यूएसएम अध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल आईएमएस निदेशक प्रो. सिद्धार्थ भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहिंदर सिंह ने बताया कि कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भविष्य में भी ऐसे प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित संस्थानों में अवसर प्राप्त हो सके। ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव में प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ विवेक कुमार और जय किशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वोडाफोन आइडिया द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित किया गया।