जिले में स्वास्थ्य शिविरों एवं विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का किया जा रहा है आयोजन
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजु शर्मा ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविरों, विद्यालय स्वास्थ्य जांच कार्यक्रमों एवं योग सत्रों का सफल आयोजन किया जा रहा है।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजु शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के निर्देशानुसार आयुष विभाग की एएमओ डॉ. अनामिका द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सारसा द्वारा जीपीएस पिंडारसी में एवं पीएम श्री जीएसएसएस विद्यालय एवं हरिजन मोहल्ला, उमरी में डॉ रीना दीवान द्वारा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 102 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पुष्पा रानी द्वारा विद्यार्थियों को स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।उन्होंने कहा कि डॉ महिपाल द्वारा गांव मुर्तजापुर में, डॉ. संदीप गुप्ता द्वारा गांव यारा के आंगनवाड़ी केंद्र में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इसके अलावा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट नेहा, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट सत्यवीर सिंह ने अपनी सेवाएं प्रदान की ओर औषधि वितरण की तथा योग प्रशिक्षक प्रीति और योग सहायक हरदीप सिंह ने नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों, विशेषकर बच्चों, को आयुर्वेदिक जीवन शैली, स्वस्थ दिनचर्या एवं योग के प्रति जागरूक करना है।जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजु शर्मा ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। आयुर्वेद में वर्णित दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार-विहार एवं नियमित योगाभ्यास को बचपन से अपनाकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है तथा उन्हें अनेक मौसमी एवं जीवनशैली संबंधी रोगों से सुरक्षित रखा जा सकता है। आयुष विभाग का उद्देश्य आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से बच्चों और समाज के प्रत्येक वर्ग को निरोग एवं स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना है।