Home Kurukshetra News शाहाबाद अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल खरीद कार्य सुचारू रूप से हुआ आरंभ : शंभू राठी

शाहाबाद अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल खरीद कार्य सुचारू रूप से हुआ आरंभ : शंभू राठी

by ND HINDUSTAN
0 comment

सूरजमुखी की फसल की खरीद में प्रशासन नहीं आने देगा किसी प्रकार की कोई कमी

एनडी हिन्दुस्तान

शाहाबाद। एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि शाहाबाद अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल खरीद कार्य को सुचारू रूप से आरंभ करवाया गया है। अनाज मंडी में फसल खरीद की सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। सूरजमुखी की फसल की खरीद में प्रशासन द्वारा किसानों, व्यापारियों व आढ़तियों को हर सुविधा मुहैया करवाएगा।एसडीएम शंभू राठी ने बुधवार को शाहाबाद अनाज मंडी को निरीक्षण किया। इस दौरान किसान यूनियन, किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों से बातचीत की। सभी पक्षों की सुनवाई के बाद मतभेद को दूर करते हुए फसल खरीद कार्य को आरंभ करवाया गया है।एसडीएम शंभू राठी ने कहा कि सरकार द्वारा अनाज मंडियों में किसानों के फसल खरीद की सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। किसान अपनी सभी फसलों का समय के अनुसार मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण होने के बाद उन्हें सरकार की नीतियों का लाभ मिलता है। शाहाबाद अनाज मंडी में फसल खरीद के सभी प्रबंध तय किए गए है। इससे किसानों को फसल लाने, बेचने सहित सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। प्रशासन के संज्ञान में जो भी दिक्कत, परेशानी आती है, उसे समय रहते दूर किया जाता है।एसडीएम शंभू राठी ने किसानों, आढ़तियों व व्यापारियों से आग्रह किया कि वो फसल खरीद सीजन में प्रशासन का सहयोग करें, यदि कोई दिक्कत परेशानी है तो उसे प्रशासन को अवगत करवाएं, ताकि उनको दूर कर समाधान करवाया जा सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?