Home Kurukshetra News जलेश शर्मा को बनाया गया किसान सम्मेलन का प्रभारी

जलेश शर्मा को बनाया गया किसान सम्मेलन का प्रभारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं इंप्रुवमेंट ट्रेस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा को कांग्रेस द्वारा 13 फरवरी को मिर्जापुर में आयोजित किसान सम्मेलन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जलेश शर्मा जोकि दो बार नगर पार्षद भी रह चुके हैं, को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा तथा पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा का विश्वास पात्र माना जाता है। किसान सम्मेलन प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने की है। ज्ञातव्य रहे कि जलेश शर्मा व्यवसायी होने के साथ-साथ एक किसान भी हैं। उनकी समाज के सभी वर्गों में गहरी पैठ है। जलेश शर्मा श्री ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा के प्रधान भी रह चुके हैं। 

किसान सम्मेलन का संयोजक बनाने पर जलेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से अशोक अरोड़ा का आभार जताते हुए हुए कहा कि उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे इसे कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाएंगें। उन्होने कहा कि किसान अपनी जमीन बचाने के लिए ढाई महीने से सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार बेरहम बनी हुई है और उनकी कोई सुध नही ले रही। लगभग 200 से अधिक किसान इस आंदोलन में शहीद हो चुके हैं लेकिन प्रधानमंत्री की आंख से शहीद होने वाले किसानों के लिए एक आंसू भी नही निकला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन करती है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा हलका स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में थानेसर हलके का किसान सम्मेलन 13 फरवरी को 10 बजे मिर्जापुर में आयोजित होगा जिसमें भारी संख्या में किसान भाग लेंगें। इस सम्मेलन में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं की डयूटी लगा दी गई हैं। जलेश शर्मा को किसान सम्मेलन का प्रभारी बनाए जाने का कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, नगर पार्षद विवेक मैहता, पूर्व पार्षद मन्नू जैन, पार्षद संदीप टेका, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सैनी, जयकिशन पिंकी, रविंद्र रत्नडेरा, संजू कमोदा, दीपक पाराशर सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?