Home haryana आदिब्रदी सरस्वती उदगम स्थल से होगा अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज

आदिब्रदी सरस्वती उदगम स्थल से होगा अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज

by ND HINDUSTAN
0 comment

14 से 16 फरवरी तक मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आगाज 14 फरवरी को आदि बद्री सरस्वती उदगम स्थल से होगा। इस स्थल पर शुभाम्भ अवसर पर 21 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन होगा और इस हवन यज्ञ में लोग अपने परिजनों के साथ शिरकत कर सकेंगे। इस महोत्सव को लेकर 15 फरवरी को कुरुक्षेत्र में सैमिनार और 16 फरवरी को पिहोवा में कार्यक्रम होंगे। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने वीरवार को बातचीत करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदि बद्री और कुरुक्षेत्र में सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस वर्ष इस महोत्सव पर 14 फरवरी से 16 फरवरी तक कार्यक्रम होंगे, 14 फरवरी को आदि बद्री में सरस्वती महोत्सव का विधिवत रुप से आगाज किया जाएगा। इस उदघाटन समारोह में भी 21 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन होगा, 15 फरवरी को गीता निकेतन आवासीय स्कूल के सभागार में एक दिवसीय सैमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सैमिनार में अधिकतर वक्ता वर्चुअल रुप से जुड़ेंगे और कोविड 19 की गाईडलाईंस की पालना भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 फरवरी को सरस्वती महोत्सव के समापन अवसर पर पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर सुबह के समय 21 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। हवन यज्ञ के बाद सरस्वती तीर्थ पर ही 27 नक्षत्रों पर आधारित पौधे भी लगाए जाएंगे।

इस पौधोरोपण में सभी मेहमान शामिल किए जाएंगे। इस पौधारोपण के बाद सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा की जाएगी और सायं के समय भजन संध्या का आयोजन होगा। सरस्वती महोत्सव के समापन समारोह पर सरस्वती तीर्थ के पावन तट पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सरस्वती तीर्थ स्थल के आसपास साफ-सफाई और घाटों की मुरम्मत करने के आदेश दिए गए है और 13 फरवरी तक महोत्सव के सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाए। इसके अलावा मंच सज्जा, तीर्थ पर लाईटिंग आदि की व्यवस्था भी पूरी की जाए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?