Home Kurukshetra News निरंतर मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र, शिक्षा के बल पर अपने सपने साकार करें विद्यार्थी – डीसी

निरंतर मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र, शिक्षा के बल पर अपने सपने साकार करें विद्यार्थी – डीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीसी अभिषेक मीणा ने बाल भवन रेवाड़ी में किया वर्चुअल क्लास का शुभारंभ 

नीट और जेईई की तैयारी को लेकर बाल भवन परिसर में शुरू की गई है वर्चुअल क्लास 

एन डी हिन्दुस्तान

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और समर्पण के साथ तैयारी करनी चाहिए। शिक्षा के बल पर ही वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। डीसी ने मंगलवार को बाल भवन रेवाड़ी में वाईकेके कंपनी के सहयोग तथा एलेक्स संस्थान के समर्थन से शुरू की गई नीट एवं जेईई वर्चुअल क्लास का शुभारंभ किया।

  डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को नाममात्र शुल्क पर उच्च स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व बावल बाल भवन में भी नीट और जेईई की तैयारी के लिए वर्चुअल क्लास शुरू की जा चुकी हैं। इन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

  डीसी ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत सहयोग प्रदान करने के लिए वाईकेके कंपनी और एलेक्स संस्थान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

  इस अवसर पर डीसी ने जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले युवाओं को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। साथ ही बाल भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

  इस अवसर पर जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, वाईकेके के एचआर हेड अजय, एलेक्स संस्थान से हिमांशु, समाजसेवी एवं बाल कल्याण परिषद के सदस्य रिपुदमन गुप्ता, सुरेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।l

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?