Home Chandigarh संविधान लोकतंत्र की आत्मा है : मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी

संविधान लोकतंत्र की आत्मा है : मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एन डी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन का जोन-2 सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, हमें इस अंतरात्मा की आवाज को सुनकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
वे आज चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में  हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग तथा रास कला मंच के सहयोग से मंचित नाटक ” संविधान के नायक”  को देखने के बाद संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष तथा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने भी नाटक के संदेश एवं कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने नाटक के जीवंत अभिनय एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रामायण में हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाने का संस्मरण है उसी प्रकार आज इस नाटक के माध्यम से कलाकारों एवं लेखक ने दर्शकों को संविधान के प्रति उनके दायित्वों की याद दिलाई है। ऐसे नाटक समाज को संस्कृति एवं देश भक्ति का मार्ग दिखाने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं ।
इस अवसर पर नाटक की स्क्रिप्ट का विमोचन भी किया गया।
नाटक के मंचन के अवसर पर लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला , उप सभापति श्री हरिवंश , हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के अलावा विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांसद, विधायक एवं विधान मंडलों के  अधिकारी उपस्थित थे।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?