Home Chandigarh खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री ने मवई गांव में लगभग 3.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री ने मवई गांव में लगभग 3.73 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

by ND HINDUSTAN
0 comment

विकास परियोजनाओं से क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं होंगी मजबूत और सामुदायिक ढांचे को मिलेगा बढ़ावा : राजेश नागर

एन डी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने सोमवार को फरीदाबाद जिले के मावई गांव में लगभग 3.73 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा सामुदायिक आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाना है।

इस अवसर पर राजेश नागर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास केवल भवनों और सड़कों के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना भी है।

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के माध्यम से स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा है। परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा इलाके के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं ताकि लोगों को इन सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।

राज्यमंत्री ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे अनुभव, मार्गदर्शन और संस्कारों का अमूल्य स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गांव के बुजुर्गों के हाथों विकास कार्यों की शुरुआत करवाना उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का प्रतीक है।

राजेश नागर ने कहा कि सरकार जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आगे भी जनता की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाएगा, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंच सके।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?