Home State News श्रीराम मंदिर भूमि पूजन,भाजपा पंचकूला ने रखा अखंड पाठ,हवन में शामिल होंगे धनखड़

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन,भाजपा पंचकूला ने रखा अखंड पाठ,हवन में शामिल होंगे धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला 04 अगस्त।श्री अयोध्या जी में 5 अगस्त को श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पंचकूला द्वारा भाजपा कार्यालय सेक्टर 2 में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। आज जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा व उनकी धर्मपत्नी द्वारा कलश पूजन के पश्चात अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, कुलभूषण गोयल, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।श्री अयोध्या जी में पांच सदी बाद श्री राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। एक बहुत लंबे आंदोलन और कानूनी लड़ाई के पश्चात बीते वर्ष सुप्रीम कोर्ट के जरिए राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। भारत वर्ष के साथ-साथ पूरे विश्व में इस आयोजन के उपलक्ष में उत्सव का माहौल है। श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी अपील की गई है कि लोग भूमि पूजन के दिन को पर्व की तरह बनाएं और अपने अपने घरों में रहकर ही दीप जलाएं। इस ऐतिहासिक उत्सव भरे माहौल में अपना अंश भर योगदान डालने के लिए भाजपा पंचकूला की ओर से पार्टी कार्यालय में अखंड रामायण पाठ का आयोजन करवाया गया है। रामायण पाठ का भोग बुधवार को प्रातः 11:00 बजे पड़ेगा तथा उसके बाद हवन होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़,  केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया एवं पंचकूला से विधायक एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता रामायण पाठ के भोग व हवन के समय  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। रामायण पाठ एवं हवन के पश्चात श्री अयोध्या जी में होने वाले भूमि पूजन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी कार्यालय में की गई है। एक बड़ी स्क्रीन पर  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं के बैठने का प्रबंध किया जाएगा। जहां सभी कार्यकर्ता इकट्ठे बैठ कर श्री राम मंदिर भूमि पूजन के ऐतिहासिक पल को देखेंगे।सायं काल के समय पार्टी कार्यालय पर 500 घी के दीये जगाए जायंगे।कार्यालय के साथ साथ कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों को दिवाली जैसे सजाया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?