Home Kurukshetra News पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन का सशक्त माध्यम है साइकिलः प्रो. वीरेंद्र पाल

पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य संवर्धन का सशक्त माध्यम है साइकिलः प्रो. वीरेंद्र पाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

केयू में विश्व साइकिल दिवस पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम आयोजित

एन डी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र फिट इंडिया, उन्नत भारत अभियान, खेलो इंडिया तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन, कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल तथा खेल निदेशक प्रो. (डॉ.) दिनेश सिंह राणा के नेतृत्व में रविवार को “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व साइकिल दिवस केवल एक खेल गतिविधि नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से जहां शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, वहीं प्रदूषण में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्रो. वीरेंद्र पाल ने सभी से ‘फिट इंडिया’ और ‘ग्रीन इंडिया’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयं जागरूक होकर समाज को भी प्रेरित करने का आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान खेल निदेशक प्रो. (डॉ.) दिनेश सिंह राणा ने कहा कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग प्रदूषण को कम करने और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विश्वविद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
“संडे ऑन साइकिल” अभियान में शारीरिक शिक्षा एवं खेल निदेशालय, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष के साथ पूरे कार्यक्रम में जोश और देशभक्ति का वातावरण बनाए रखा।
इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद, प्रो. दीपक बब्बर, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, डॉ. चंद्रकांत, एबीवीपी संगठन मंत्री सुनील गोंदर, वॉलीबॉल कोच राजेश कुमार, हॉकी कोच मलकीत कौर, रेसलिंग कोच रमेश, साइकिलिंग कोच शैलजा, खेल निदेशालय से प्रदीप, भारत भूषण सहित अन्य शिक्षण एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?