एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव शनिवार को यहां कुंजपुरा रोड पहुंचीं। यहां पहुचने पर कुंजपुरा रोड मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर अभियान पर्यावरण सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीजेएम मीनाक्षी यादव ने की। उन्होंने पौधारोपण किया और उपस्थित लोगों को पौधे प्रदान कर पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने व कपड़े व जूट के बैग का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया और कपड़े के बैग प्रदान किए।सीजेएम ने जिला कल्याण संघ के प्रधान व सदस्यों के साथ, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ट्रैफिक पुलिस द्वारा प्रदान की सेवाओं की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन भप्पन चौधरी, प्रेजिडेंट रोबिन परूथी, जनरल सेक्रेटरी सुनील मदान, कैशियर सौरभ माटा, वाइस प्रैजिडेंट चिराग डेम, सुमित भूटानी, शिव नरैन, सेक्रेटरी रोशन लाल कपूर, अमित कुमार, पंषूल गिरधर, अमन बंसल, तरूण बंसल, नवनीत सिंह, भुपिंद्र भाटिया, बलराज भारती, दिनेश गुलाटी, दविन्द्र कुमार, सतीश भाटिया, सुनिल गुप्ता, सरणपाल, निशांत शर्मा, नरेश मदान व हरमीत सिंह, पैनल अधिवक्ता रूबी शर्मा व मोनिका शर्मा, पैरा लीगल वालंटियर अज्ञा पाल, सुमित, अनीता कश्यप और राज कुमार उपस्थित रहे।