Home Karnal news उपायुक्त ने किया स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का दौरा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

उपायुक्त ने किया स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का दौरा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने आज स्मार्ट सिटी के तहत निर्माणाधीन विभिन्न प्रोजेक्ट्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाएं और निर्धारित समय अवधि में पूरा करें।उपायुक्त ने आज शाम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ हरियाणा नर्सिंग होम से लेकर महर्षि वाल्मीकि चौक से होते हुए पुराना बस अड्डा के आगे से बनने वाले एलिवेटेड पुल का निरीक्षण किया। इस मौके पर निर्माण कर रही एजेंसी के प्रतिनिधि ने बताया कि पुल का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसे जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है लेकिन कार्य को समय से दो-तीन महीने पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 128 करोड़ और पुल की लंबाई 3.280 किमी है। पुल निर्माण के लिए 85 पिलर खड़े किए गए हैं। घंटाघर चौक से पुराना बस अड्डे तक पुल की लंबाई 900 मीटर और राणा अकादमी से जिला पुस्तकालय तक 2380 मीटर है। इसके बाद उपायुक्त ने शक्ति कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन ऑब्जर्वेशन सेंटर, वर्किंग वुमन होस्टल का दौरा किया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों प्रोजेक्ट करीब 17 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनकर तैयार होंगे। यह कार्य अपने अंतिम चरण में है और जून माह के अंत तक इसे हैंडओवर कर दिया जाएगा। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के जीएम रामफल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसई धर्मबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?