Home Karnal news केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया रोजगार मेला

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया रोजगार मेला

by ND HINDUSTAN
0 comment

42 प्रार्थियों को चयन हेतु किया शॉर्ट लिस्ट

एडीसी राहुल रईया ने किया रोजगार मेले का शुभारंभ

कहा पारदर्शिता के साथ युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने में करें सहयोग

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. राहुल रईया की उपस्थिति में मण्डल रोजगार कार्यालय करनाल के कार्यालय परिसर में एक रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. राहुल रईया ने कहा कि रोजगार मेले में पारदर्शिता के साथ बेरोजगार युवाओं को योग्यता के आधार पर रोजगार मुहैया करवाने में रोजगार विभाग के अधिकारी पूर्ण सहयोग करें और औद्योगिक इकाईयों में यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की हिदायतों के अनुसार कुशल व अर्ध कुशल कर्मचारी को न्यूनतम वेतन अवश्य मिले। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में आने वाले युवाओं को बार-बार चक्कर न काटने पड़े। बल्कि कम से कम समयावधि में प्रार्थियों को चयन करवाकर उनकी नियुक्ति करवाई जाए।उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार करवाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए और कहा कि डिजिटल के इस युग में आवश्यक फाइल को स्कैन करके रिकाॅर्ड में रखें। सहायक रोजगार अधिकारी सृष्टि के अनुसार रोजगार मेले में 4 नियोक्ताओं की सहभागिता से लगभग 107 प्रार्थियों का साक्षात्कार किया गया तथा 42 प्रार्थियों को चयन हेतु शॉर्ट लिस्ट किया गया। इस अवसर पर रोजगार अधिकारी द्वारा प्रार्थियों रोजगार विभाग की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु कार्यालय स्तर पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को दूरभाष एवं ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था तथा युवाओं को रोजगार के अवसरों, रोजगारपरक शिक्षा, रोजगार विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, स्वरोजगार कार्यक्रमों तथा कौशल विकास एवं प्रशिक्षण संबंधी सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर आंकड़ा सहायक कपिल देव, सहायक जगमेन्द्र, लिपिक साहिल, रॉबिन सिंह व अन्य कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?