न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा समर्पण निधि एकत्रित करने के लिए शुरु किए गए अभियान के अंतर्गत श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने मंदिर निर्माण के लिए 21 हजार की राशि का चैक विश्व हिंदू परिषद हरियाणा के विशेष संपर्क सहप्रमुख एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड़ के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को उनके कार्यालय में भेंट किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश जोशी भी उपस्थित रहे। सभा के मुख्य सलाहकार एवं केडीबी के पूर्व सदस्य जयनारायण शर्मा, सभा के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, प्रधान पवन शर्मा शास्त्री, वरिष्ठ उपप्रधान श्याम तिवारी, पार्षद नितिन भारद्वाज लाली, राजकुमार शर्मा काला तथा राजीव अच्चू स्वामी ने इस राशि का चैक भेंट किया।
इस अवसर पर मदन मोहन छाबड़ा ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि देने पर श्री ब्राह़्मण एवं तीर्थोद्धार सभा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश से विश्व हिंदू परिषद द्वारा मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्रित करने हेतु 1 से 27 फरवरी तक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के लिए प्रत्येक घर से संपर्क साधा जा रहा है। समाज के लोग श्रद्धा और भाव के साथ श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि भेंट कर रहे हैं। सभा के मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा ने कहा कि भगवान श्री राम किसी एक धर्म व संप्रदाय के नही थे। भगवान राम आस्था के केंद्र हैं और उन्हे मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। भगवान राम का चरित्र प्रत्येक मानव के लिए पे्ररणादायक है तभी गांधी जी ने इस देश में राम राज्य की कल्पना की थी।