श्रीमद्भागवत कथा मे श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की दिव्य झांकी ने मोहा मन
सुदामा चरित्र सुन भावुक हुए श्रद्धालु, कथाव्यास ने किया गणमान्य लोगों का सम्मान
एनडी हिन्दुस्तान
करनाल। ब्रह्मलीन बाबा बंसी वाले जी महाराज की दिव्य प्रेरणा से गर्ग राइस मिल्स एवं गर्ग फाइन फूड्स तरावड़ी द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मे सोमवार को काफी श्रद्धालू उमड़े। कथा मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा कथा स्थल भक्ति, श्रद्धा एवं उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। कथा यजमान के रूप में अनिता गर्ग, रमेश गर्ग, नेहा गर्ग, निलेश गर्ग, बृजभूषण गर्ग, मधु गर्ग, घनश्याम दास गर्ग, सरबती देवी गर्ग, राहुल गर्ग, स्वाति गर्ग, सचिन गर्ग, सृष्टि गर्ग, रजत गर्ग एवं आयुषी गर्ग ने पूजन-अर्चन कर कथा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री ब्रज सेवा संस्थान वृंदावन के संस्थापक अध्यक्ष एवं प्रख्यात कथाव्यास आचार्य श्री रविन्द्र कृष्ण जी महाराज ने कथा के समापन अवसर पर सुदामा चरित्र, निभि संवाद, गुरु महिमा एवं सनातन संस्कृति के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान का प्रकाश संभव नहीं है और भगवान की भक्ति ही मनुष्य को जीवन के वास्तविक उद्देश्य से जोड़ती है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी विवाह की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे तथा जय श्रीकृष्ण, राधे-राधे और हरि नाम के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने हवन एवं पूर्णाहुति में भाग लेकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने बताया कि कथा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान की कथा का रसपान किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं सहयोगकर्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, अतिथियों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे भक्तों का आभार व्यक्त किया। कथा उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने कथा के दौरान मिले आध्यात्मिक संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उद्योगपति रमेश गर्ग, घनश्यामदास गर्ग, निलेश गर्ग, राहुल गर्ग, गौरव गर्ग, रजत गर्ग, बृजभूषण गर्ग, प्रमोद सिंगला, विजय सिंगला, अंकुर बंसल, रजत सिंगला, साहिल सिंगला, पंडित शुभम शास्त्री, त्रिलोकी नाथ सिंगला, सुभाष सिंगला, सचिन गर्ग, मोनी, शशिभूषण शर्मा, राजकुमार, इंद्रसैन, धनराज, सुरेश, आशुतोष, कौशल, हेमंत, रवि, नितेश जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।फोटो : श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सुन्दर झांकी देखते श्रद्धालु एवं कथा व्यास आचार्य श्री रविन्द्र कृष्ण जी महाराज।