Home Kurukshetra News अधिकारी नीट (यूजी) परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

अधिकारी नीट (यूजी) परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें :- उपायुक्त सचिन गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

21 जून को दोबारा आयोजित होगी नीट परीक्षा

जिला में बनाये गए 17 परीक्षा केंद्र

उपायुक्त ने नीट (यूजी)-2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नीट (यूजी) 2026 की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 21 जून को दोपहर बाद 2 से 5:15 बजे तक ऑफलाइन मोड में इस परीक्षा का दोबारा आयोजन करवाया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कोई असुविधा न हो तथा एनटीए द्वारा जारी हिदायतों के अनुरूप परीक्षा का आयोजन करवायासचिन गुप्ता स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए किये गए प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि नीट की परीक्षा के लिए जिला में 17 परीक्षा केंद्र बनाये गए है। इस बार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा परीक्षा समय को 15 मिनट और बढ़ाया गया है तथा दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए एक घंटा अतिरिक्त समय दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को प्रशिक्षण दिलवाया जाये ताकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की सभी हिदायतों का पालन हो सके। अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ इस परीक्षा का निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से आयोजन सुनिश्चित करवाये।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि नीट (यूजी) 2026 की दोबारा आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र पुलिस सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाये जायेंगे। यह वाहन बिना रुके संबंधित परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र पहुंचाये जायेंगे तथा वीडियोग्राफी भी करवाई जायेगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किए गए प्रबंधों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की हिदायतों अनुसार परीक्षा के दौरान ओएमआर सीट इत्यादि की पैकिंग करवाई जाये तथा इस कार्य की वीडियोग्राफी करवाना भी सुनिश्चित किया जाये।सचिन गुप्ता ने नगर निगम की संयुक्त आयुक्त से कहा कि वे मॉडल स्कूल के साथ क्षतिग्रस्त सडक़ को दुरुस्त करवाये तथा हिसार रोड़ स्थित संबंधित स्कूल के आसपास पार्किंग के लिए जगह चिन्हित करें ताकि परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के वाहनों की पार्किंग की जा सके। परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था, बिजली, पानी, परिवहन तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली निगम द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि परीक्षा के दौरान मोबाइल जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा कड़ी सुरक्षा जांच की प्रक्रिया एनटीए द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय बनाए रखते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाना सुनिश्चित करें।पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने कहा कि केवल अधिकृत अधिकारी एवं परीक्षार्थियों को ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी। एनटीए की हिदायतों के अनुसार परीक्षा केंद्र अधीक्षक के अलावा किसी को भी मोबाइल फोन या डिजिटल उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि एनटीए की हिदायतों के अनुसार पुलिस के दो जवानों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों की छत पर निगरानी व सुरक्षा के दृष्टिगत लगाई जायेगी। परीक्षा केंद्र अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि पुलिस के दोनों जवान परीक्षा केंद्र की छत पर समय पर पहुंच सके तथा ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर उनके पीने के पानी की भी व्यवस्था करवाई जाये।सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह तथा महम सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक मुकुंद तंवर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। इस अवसर पर सहायक आयुक्त प्रशिक्षु विशाल सिंह, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, घुसकानी गांव स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसएस शेखावत, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या परमजीत कौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व ड्यूटी पर तैनात स्टाफ मौजूद रहा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?