Home Karnal news नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प: डीसी

नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प: डीसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

नीट के लिए 21 जून को जिला में 8 परीक्षा केंद्रों पर 2708 युवा देंगे परीक्षा

नीट परीक्षा को लेकर बैठक आयोजित, उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि नीट-2026 की परीक्षा का आयोजन 21 जून को होगा। परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाएं किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में नीट 2026 की परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय तथा बिजली की उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों में रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एक एएसआई सहित चार कांस्टेबल नियुक्त किए जाएं।उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा को जिला में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन कृतसंकल्प है। जिला में परीक्षा के दृष्टिगत 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2708 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा के लिए सीईओ अमित कुमार को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नीट (यूजी) परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा, जिसके बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था को दोगुना किया गया है तथा पुरुष और महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग-अलग जांच काउंटर स्थापित किए गए। प्रत्येक 100 परीक्षार्थियों पर एक सुरक्षा जांच काउंटर तथा 48 परीक्षार्थियों पर एक बायोमेट्रिक उपकरण लगाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर एवं अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध करा दिए गए है। उन्होंने यह भी बताया कि जैमर को परीक्षा के दिन दोपहर 1.45 बजे से सक्रिय किया जाएगा, ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। उपायुक्त ने बताया कि नीट परीक्षा को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि अंबेडकर भवन सेक्टर-12, रोड़ धर्मशाला, जाट भवन सेक्टर-12, ब्राह्मण धर्मशाला कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सामने, वाल्मीकि धर्मशाला सेक्टर-8/9 करनाल, कम्बोज धर्मशाला रेलवे रोड इन सभी धर्म शालाओं में परीक्षा देने आए बच्चों व अभिभावकों के लिए यहां ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा के दौरान भी अभिभावक इन निर्धारित धर्मशालाओं में आराम कर सकते है।बैठक में एसपी करनाल नरेंद्र बिजारणिया, सीईओ जिला परिषद नोडल अधिकारी अमित कुमार, सभी सेंटर से मजिस्ट्रेट , सभी सेंटर सुपरवाइजर, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश, जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह, रेडक्रॉस सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?