Home Karnal news नीट परीक्षा जिला में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न: डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा

नीट परीक्षा जिला में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न: डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

8 केंद्रों पर 2708 युवाओं में से 2436 युवाओं ने दी परीक्षा, 272 रहे अनुपस्थित

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। नीट परीक्षा 2026 रविवार को जिला में शांतिपूर्ण एवं नकल रहित सम्पन्न हुई। उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया। इस दौरान एसपी नरेंद्र बिजारणिया भी उनके साथ रहे। नीट परीक्षा में 89.95 प्रतिशत युवाओं ने परीक्षा दी है। जिला में नीट परीक्षा के लिए 8 परीक्षा केंद्रों पर 2708 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। इनमें से 2436 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 272 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।उपायुक्त ने रेलवे रोड पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय महाविद्यालय करनाल में स्थापित परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। कहीं कोई अनियमितता नहीं मिली। डीसी ने मौके पर कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा प्रबंधों और जैमर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?