Home Kurukshetra News इंग्लिश ओवन की “100 प्रतिशत आटा ब्रेड” पर कार्रवाई

इंग्लिश ओवन की “100 प्रतिशत आटा ब्रेड” पर कार्रवाई

by ND HINDUSTAN
0 comment

भ्रामक “100 प्रतिशत” दावों पर सीसीपीए की बड़ी कार्रवाई

स्टोरिया फूड्स और इंग्लिश ओवन पर एक एक लाख रुपये का जुर्माना

कंपनियों को पैकेजिंग और डिजिटल प्लेटफार्म से दावे हटाने के निर्देश

सीसीपीए ने “100 प्रतिशत” दावों को उपभोक्ताओं के लिए भ्रामक माना

स्टोरिया के जूस और नारियल पानी उत्पाद जांच के घेरे में आए

“100 प्रतिशत शुद्ध” दावे वास्तविक संरचना से मेल नहीं खाए

जांच में ब्रेड में केवल 87 प्रतिशत साबुत गेहूं आटा पाया गया

उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले विज्ञापनों पर सख्त रुख

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीएने कहा, सभी दावे सत्य और प्रमाणित होने चाहिए

भ्रामक “100 प्रतिशत” दावों पर सीसीपीए की सख्ती, स्टोरिया और इंग्लिश ओवन पर एक एक लाख रुपये का जुर्माना

एनडी हिन्दुस्तान

दिल्ली ।उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाले विज्ञापनों के खिलाफ केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीएनेबड़ी कार्रवाई करते हुए स्टोरिया फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड तथा श्रीमती बेक्टर्स फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड(इंग्लिश ओवनपर एक एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोनों कंपनियों पर अपने खाद्य उत्पादों के प्रचार में“100 प्रतिशत” जैसे दावों का भ्रामक उपयोग करने का आरोप साबित हुआ है। सीसीपीए ने कंपनियों को उत्पादपैकेजिंगवेबसाइटों और सभी डिजिटल प्लेटफार्मों से ऐसे दावे तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए हैं।

मुख्य आयुक्त निधि खरे और आयुक् अनुपम मिश्रा की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि “100 प्रतिशत” कोई सामान्य प्रचार वाक्य नहीं हैबल्कि यह एक पूर्ण और सटीक संख्यात्मक दावा है। यदि किसी उत्पा पर“100 प्रतिशत” लिखा जाता है तो उसकी वास्तविक संरचना भी उसी दावे के अनुरूप होनी चाहिए।

सीसीपीए ने स्टोरिया फूड्स के  उत्पादों की जांच कीजिनमें 100 प्रतिशत कोमल नारियल पानी था 100 प्रतिशतजूस की विभिन्न श्रेणियां शामिल थीं। जांच में सामने आया कि जिन उत्पादों को “100 प्रतिशत शुद्ध” और “100 प्रतिशत प्राकृतिक” बताया गया थाउनमें पानी के साथ सांद्रित रस या अन्य अवयवों का उपयोग किया गया था।नारियल पानी वाले उत्पाद में संरक्षक पदार्थ आईएनएस 202 भी पाया गया। ऐसे में “100 प्रतिशत प्राकृतिक” कादावा वास्तविकता से मेल नहीं खाता था।

प्राधिकरण ने कहा कि सामान्य उपभोक्ता “100 प्रतिशत नारियल पानी” का अर्थ सीधे ताजा और प्राकृतिक नारियलपानी समझता है। जबकि उत्पाद वास्तव में सांद्रित नारियल पानी को पानी मिलाकर पुनर्गठित करके तैयार किया गयाथा। यह जानकारी प्रमुख रूप से प्रदर्शित नहीं की गई थी।

इसी प्रकार इंग्लिश ओवन की “100 प्रतिशत आटा ब्रेड” और “100 प्रतिशत होल व्हीट ब्रेड” के दावों की जांच में पताचला कि त्पाद में केवल 87 प्रतिशत साबु गेहूं का आटा था। सुनवाई के दौरान कंपनी ने स्वयं यह तथ्य स्वीकारकिया। सीसीपीए ने कहा कि  किसी उत्पाद में 100 प्रतिशत सामग्री मौजूद नहीं है तो उसे “100 प्रतिशत” बतानाउपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाला है।

प्राधिकरण ने यह भी माना कि “100 प्रतिशत होल व्हीट” और “जीरो मैदा” जैसे दावों का एक साथ उपयोगउपभोक्ताओं को यह विश्वास दिलाता है कि उत्पाद पूरी तरह गेहूं के आटे से बना है। इससे उत्पाद की वास्तविक संरचनाके बारे में गलत धारणा बनती है।

सीसीपीए ने दो टूक कहा कि विज्ञापनों का मूल्यांकन कंपनी की मंशा से नहींबल्कि उपभोक्ता पर पड़ने वाले प्रभाव केआधार पर किया जाएगा। यदि कोई दावा उपभोक्ताओं को गुमराह करता है तो उसे भ्रामक विज्ञापन माना जाएगा। प्राधिकरण ने दोहराया कि खाद्य उत्पादों के संबंध में किए जाने वाले सभी दावे सत्यसत्यापन योग्य और भ्रामकता सेमुक्त होने चाहिए। सीसीपीए ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में भी उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए ऐसे मामलोंमें सख्त कार्रवाई जारी हेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?