Home Karnal news एसआईआर अभियान को लेकर एस डी एम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

एसआईआर अभियान को लेकर एस डी एम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

घरौंडा। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम घरौंडा राजेश कुमार सोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घरौंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने तथा आवश्यक जानकारी एकत्रित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।इसके दृष्टिगत उपमंडल अधिकारी कार्यालय में एसआईआर को लेकर उपमंडल के सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व बीएलए की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी को बताया कि भारत निर्वाचनआयोग द्वारा मतदाता सूचियों को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) अभियान चलाया जा रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नियमबद्ध प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता का नाम हटाना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अपडेट और त्रुटिरहित बनाना है और पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। यह अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की प्रक्रिया है।एसडीएम ने सभी को बताया कि सभी बीएलए गणना प्रपत्र को सही तरीके से भरवाने व उनको निर्धारित समय में सम्बन्धित बीएलओ को जमा करवाने बारे सहयोग करें और आमजन को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बारे में जागरूक करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?