Home Kurukshetra News दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा सस्पेंड करने के दिए आदेश, जांच पूरी होने तक नहीं हो बहाल:कृष्ण लाल पंवार

दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा सस्पेंड करने के दिए आदेश, जांच पूरी होने तक नहीं हो बहाल:कृष्ण लाल पंवार

by ND HINDUSTAN
0 comment

लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दिए सख्त निर्देश

अंसल सुशांत सिटी के कॉलोनाइजर के खिलाफ दर्ज होगा केस हर मद की विस्तृत रूप से जांच के निर्देश

खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के सस्पेंड दो इंस्पेक्टरों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 11 में से 6 मामलों का किया गया निपटारा

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीआर को निर्देश दिए कि जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक मैनेजर को बहाल नहीं किया जाए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गांव किरमच निवासी राजेश शर्मा की शिकायत पर सुनवाई के दौरान पता चला कि सस्पेंड मैनेजर को दोबारा से बहाल कर दिया, जबकि अभी जांच चल रही है। दूसरी शिकायत पर अंसल सुशांत सिटी के कॉलोनाइजर के खिलाफ केस दर्ज करने और हर मद की विस्तृत रूप से जांच के निर्देश दिए। इसी तरह अन्य मामले में पुलिस को खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के सस्पेंड दो इंस्पेक्टरों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार मंगलवार को नये लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एजेंडा के 11 मामलों में से 6 का मौके पर ही निपटारा किया गया, बाकि बचे हुए 5 मामलों को निपटाने के लिए कमेटियों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार व अन्य अतिथियों का स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने डीआर को निर्देश दिए कि जिन को-ऑपरेटिव सोसायटियों में गलत तरीके से नौकरी पर लगाने की शिकायतें आई हैं, गलत लगे हुए उन सभी को हटाया जाए। यदि कोई हटाने के बाद भी काम कर रहा है तो वहां के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। दी किरमच को-ऑपरेटिव सोसायटी के मामले की उचित जांच की जाए। उन्होंने शास्त्री कॉलोनी वार्ड नंबर 4 के नागरिकों की शिकायत, सफाई कर्मचारियों की पेमेंट की शिकायत, गांव बिलौना निवासी हर्ष बावा और गांव बारवा निवासी ओम प्रकाश की शिकायत की सुनवाई करते हुए मामले का निपटारा किया गया।अंसल सुशांत सिटी के कॉलोनाइजर के खिलाफ दर्ज होगा केस, हर मद की विस्तृत रूप से जांच के निर्देश

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अंसल सुशांत सिटी के नागरिकों की शिकायत सुनने और एसडीएम अमन कुमार द्वारा कमेटी की जांच के बाद रिपोर्ट को प्रस्तुत किया। इस रिपोर्ट और शिकायतकर्ता को सुनने के बाद कहा कि कॉलोनाइजर की काफी कमियां और खामियां सामने आई हैं, जिस कारण से कॉलोनी के नागरिकों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। ऐसे कॉलोनाइजर के खिलाफ जल्दी केस दर्ज किया जाए और हर मद की विस्तार से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि टाउन प्लानिंग विभाग के डायरेक्टर को लिखित में कॉलोनी के कामों की सिफारिश की जाएगी। इसके अलावा एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य विभाग कमेटी बनाकर कॉलोनी के नागरिकों को पानी व निकासी की सुविधा जल्द से जल्द मुहैया करवाए। कैबिनेट मंत्री ने एसडीएम अमन कुमार व कमेटी द्वारा गठित रिपोर्ट के आधार पर कॉलोनी में 14 करोड़ रुपए के कार्यों को डीटीपी मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के सस्पेंड दो इंस्पेक्टरों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिसकैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने महावीर कॉलोनी लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत पर खाद्य आपूर्ति एवं नागरिक विभाग के सस्पेंड दो इंस्पेक्टरों को जल्द से जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करे। दोनों इंस्पेक्टरों की हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट हो चुकी है। पिछली बैठक में दोनों इंस्पेक्टरों को शामिल जांच करने के निर्देश दिए गए थे, तब कोर्ट में बेल को लेकर मामला चला हुआ था।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?