14 जुलाई से पहले सत्यापन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपने की मतदाताओं से करी अपील
सुपरवाइजर व बीएलओ तेजी से मतदाता गणना सत्यापन फॉर्म करें एकत्रीत
एनडी हिन्दुस्तान
पंचकूला। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सतपाल शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र को संशक्त बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया एसआईआर है। जिला के मतदाताओं से 14 जुलाई से पहले सत्यापन फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ को सौंपने की अपील की ताकि त्रुटि रहित मतदाता सूची तय समय में तैयार की जा सके।उन्होंने सुपरवाइजर व बीएलओ को मतदाता गणना सत्यापन फॉर्म एकत्रीत करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता 14 जुलाई तक सत्यापन फॉर्म भरकर अपने संबंधित बीएलओ को देने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि एसआईआर की पात्रता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया मतदाता गणना परिपत्र बांटने का कार्य बीएलओ द्वारा डोर टू डोर शुरू किया जा चुका है। 14 जुलाई तक मतदाता गणना परिपत्र भर कर अपने संबंधित बीएलओ को सौंपने होंगे। इसके बाद त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जाएगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर को 2026 को होगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी मतदाता से इस संबंध में विभाग द्वारा कोई भी ओटीपी या लिंक शेयर करने के लिए अनुरोध नही किया जाता है। विभाग द्वारा नियुक्त बीएलओ स्वयं ही मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क करके जानकारी प्राप्त करेंगे। उन्होने बताया कि एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। एसआईआर का मकसद श्रुटिरहित मतदाता सूचि तैयार करना है।