Home Karnal news मनरेगा की जगह वीबीजी रामजी से मिलेगा 125 दिन रोजगार: जगमोहन आनंद

मनरेगा की जगह वीबीजी रामजी से मिलेगा 125 दिन रोजगार: जगमोहन आनंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा में 1 जुलाई से लागू नई रोजगार योजना

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा में ग्रामीण रोजगार व्यवस्था 1 जुलाई से नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। राज्य में अब महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की जगह विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन लागू किया गया है। नई योजना के तहत ग्रामीण मजदूरों को पहले से अधिक रोजगार और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।उन्होंने बताया कि नई योजना का सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण श्रमिकों को होगा। जहां मनरेगा के तहत साल में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी, वहीं वीबीजी रामजी योजना के तहत अब 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 जुलाई को आंध्र प्रदेश के तिरुपति से इस योजना का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।जगमोहन आनंद ने बताया कि नई योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला, खंड और ग्राम स्तर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों और ग्राम सचिवों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि योजना बिना किसी बाधा के लागू हो सके। नई योजना में रोजगार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाएगा। आधुनिक तकनीक के जरिए श्रमिकों को समय पर काम और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कार्यस्थलों की निगरानी और भुगतान व्यवस्था को भी और मजबूत किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?