Home Kurukshetra NewsKaithal आर्ट ऑफ़ लिविंग की कैथल शाखा में हुआ एडवांस्ड मेडिटेशन प्रोग्राम

आर्ट ऑफ़ लिविंग की कैथल शाखा में हुआ एडवांस्ड मेडिटेशन प्रोग्राम

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल।आर्ट ऑफ़ लिविंग के कैथल शाखा कपिस्थल आश्रम के सेक्रेटरी भारत खुराना ने बताया कि रविवार दोपहर में आर्ट ऑफ लिविंग के एडवांस्ड मेडिसिन प्रोग्राम का समापन हुआ। यह कार्यक्रम वीरवार सुबह 6:30 से शुरू होकर चार दिन तक चला । इस कार्यक्रम में सत्संग सेवा और साधना का अनूठा संगम था । सभी साधक अपनी योग क्रियाओ के साथ ज्ञान की डुबकी भी लगते थे। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि सब कार्य मौन में रहकर किए जाते हैं। मौन से हमारी संकल्प शक्ति बढ़ती है और हमारी क्रियाएं और ऊर्जावान हो जाती हैं। दिनभर आश्रम में ही रख कर साधकों को केवल सात्विक खाना खाने की ही अनुमति थी । जो शरीर को अंदर से साफ करता है। शाम में फिर सभी भक्त सत्संग करते थे जो हमारे विचारों को शुद्ध करता है । यह कार्यक्रम शारीरिक , मानसिक एवं आध्यात्मिक तीनों स्तरों पर काम करता है । इस कार्यक्रम में के संचालक सिरसा से आचार्य राजीव जी थे ।जो पिछले कई दशकों से इस संस्था में कार्यरत है। राजीव जी ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति इन तीन कार्य को अपने जीवन में उतार लेता है जो की है साधना ,सेवा और सत्संग तो ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जो वह नहीं कर सकता । आज के वक्त में मानसिक तनाव बहुत बढ़ गया है इसी तनाव को कम करने के लिए यह प्रोग्राम डिजाइन किया गया है । केवल कैथल ही नहीं बल्कि हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रो से लोग यहां आए और इस कार्यक्रम का आनंद उठाया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक सेठ ,कंचन सेठ ,अल्पना मित्तल, सोनिया मिगलानी ,रुचि शर्मा ,भारत खुराना, सुनील खुराना, शैलजा खुराना, यशिका हसीजा और गरिमा गुगनानी ने अहम भूमिका निभाई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?