Home Kurukshetra News घरौण्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों के रेशनेलाईजेशन के संबंध में सुझाव आमंत्रित

घरौण्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों के रेशनेलाईजेशन के संबंध में सुझाव आमंत्रित

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

घरौण्डा/करनाल। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं घरौण्डा के एसडीएम राजेश सोनी ने बताया कि 22-घरौण्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के रेशनेलाईजेशन संबंधी कार्य किया जाना है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों, सरपंचों और आम नागरिकों से सुझाव मांगे गए हैं, 30 जून प्रातः 11:00 बजे तक अपने बीएलओ को या एसडीएम कार्यालय घरौंडा में जाकर अपने सुझाव दे सकते हैं।उन्होंने सभी राजनैतिक दलों और सरपंचों व आम नागरिकों से अपील की कि वे मतदान केंद्रों के रेशनेलाईजेशन संबंधी अपने लिखित सुझाव या विचार निर्धारित समय तक एसडीएम कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। ऑनलाइन माध्यम से भी दे सकते हैं सुझावनिर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं घरौण्डा के एसडीएम राजेश सोनी ने बताया कि आम जनता और संबंधित प्रतिनिधि डिजिटल माध्यम का उपयोग करके भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने बताया किआधिकारिक लिंक voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन सुझाव दिए जा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से एसआईआर के तहत किया जा रहा स्व गणना का कार्य भी ऑनलाइन किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?