04 व 05 जुलाई को होने वाली एचटेट परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की व्यापक तैयारियां पूरी
एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। डीसी प्रीति ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 4 जुलाई दिन शनिवार व 5 जुलाई दिन रविवार को परीक्षा होगी।एचटेट की तीनों स्तरों की निर्धारित कार्यक्रम अनुसार होंगी परीक्षाएंडीसी प्रीति ने बताया कि शनिवार 04 जुलाई को सायं कालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं 5 जुलाई को प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लेवल-3 परीक्षा में 4935 परीक्षार्थी, लेवल-2 परीक्षा में 7559 परीक्षार्थी तथा लेवल-1 परीक्षा में 2381 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा केंद्रों पर पार्किंग, फस्र्ट एड और मूलभूत सुविधाओं के निर्देशडीसी ने बताया कि जिले में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 14,875 परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है।
सभी केंद्रों पर फस्र्ट एड की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय तथा पार्किंग जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।परीक्षार्थियों की सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेंगी डायल 112डीसी ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, जैसे परिवहन की दिक्कत, मार्ग संबंधी परेशानी, वाहन उपलब्ध न होना अथवा किसी अन्य आपात स्थिति का सामना करना पड़ता है, तो वह तत्काल डायल-112 सेवा पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकता है। डायल-112 की टीम परीक्षार्थियों की सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय रहेंगी और जरूरत पडऩे पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में भी सहयोग करेंगी।परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पहले घर से निकलें अभ्यार्थी
डीसी ने बताया कि परीक्षा के दौरान समय की महत्ता को देखते हुए अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले घर से निकलें और किसी भी आकस्मिक स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत डायल-112 पर संपर्क करें। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी अभ्यर्थी केवल परिवहन अथवा अन्य तकनीकी कारणों से परीक्षा से वंचित न रहे।परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यकतानुसार रूटों पर अतिरिक्त बसों का हो संचालनडीसी प्रीति ने बताया कि रोडवेज महाप्रबंधक को परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर आवश्यकतानुसार विभिन्न परीक्षा केंद्रों के रूटों पर बसों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आरटीए सचिव को परीक्षा केंद्रों तक सुगम आवागमन के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा गया है।परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक और वीडियोग्राफी से होगी निगरानीडीसी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमैट्रिक सत्यापन प्रणाली तथा वीडियोग्राफी सहित सभी तकनीकी व्यवस्थाएं पूरी की गई हैं। इसके साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य एचटेट परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के साथ संपन्न कराना है, ताकि सभी अभ्यर्थी निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दे सकें।