रेलवे एलीवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग पूरा
रेलवे विभाग की तरफ से 9 जुलाई को लिया जाएगा ट्रायल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे ड्रीम प्रोजैक्ट रेलवे एलिवेटिड ट्रैक का उदघाटन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से कुरुक्षेत्र ऐलिवेटिड रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस ट्रैक पर 9 जुलाई को रेलवे विभाग की तरफ से ट्रॉयल लिया जाएगा। इस प्रोजैक्ट का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। इस प्रोजैक्ट के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है।पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता स्थली एवं विश्व विख्यात पर्यटन स्थल कुरुक्षेत्र के नागरिकों को सरकार ने रेलवे एलीवेटेड ट्रैक और अब बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात दी है। इस रेलवे एलीवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस रेलवे एलीवेटेड ट्रैक पर छोटे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम उच्च स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास सरकार द्वारा किया गया है।पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने छोटे रेलवे स्टेशन थानेसर पर निर्माणाधीन रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के प्रोजेक्ट की रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को आगामी कुछ दिनों में शुरू करने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही कुरुक्षेत्र के नागरिकों को रेलवे एलीवेटेड ट्रेक और अब बाईपास जैसे बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। ये दोनों प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र के लिए वरदान साबित होंगे। इस ट्रेक के प्रोजेक्ट के पूरा होने पर कुरुक्षेत्र के नागरिकों को पांच रेलवे फाटकों से निजात मिलेगी, वहीं श्रद्धालुओं और पर्यटकों को थानेसर रेलवे स्टेशन पर उच्च स्तरीय सुविधाएं भी मिल पाएंगी।उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक का कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन से भद्रकाली मंदिर तक सीधा कॉरिडोर बनाने की परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के माध्यम से रेलवे स्टेशन को सीधा भद्रकाली मंदिर के साथ जोड़ा जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से अब कुरुक्षेत्र बाईपास के प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इस बाईपास के बनने से शहर में हैवी ट्रैफिक के आवागमन से निजात मिलेगी और ट्रैफिक जाम, दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।