Home Kurukshetra News कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले आए सामने:सुखबीर

कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमण के 20 नए मामले आए सामने:सुखबीर

by ND HINDUSTAN
0 comment

11 मरीजों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर किया डिस्चार्ज, कुरुक्षेत्र में 18088 में से 17506 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिवकुरुक्षेत्र 23 जुलाई जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 20 नए केस सामने आए है और 11 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 199 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में अब तक 18088 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके है, जिनमें से 17506 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने वीरवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में एक दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 मरीज सामने आए है, जिनमें शाहबाद फेस-2 से 44 वर्षीय व्यक्ति, मथाना से 31 वर्षीय व्यक्ति व 57 वर्षीय महिला, नरकरतारी रोड़ से 30 वर्षीय व्यक्ति, न्यू पटेल कालोनी से 78 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद फेस-1 से 51 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 47 वर्षीय व्यक्ति, बाबैन के बीड़ कालवा से 23 वर्षीय व्यक्ति, थानेसर के वार्ड नम्बर 6 से 53 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 4 से 50 वर्षीय महिला, विष्णु कालोनी से 21 वर्षीय युवक, पिपली से 69 वर्षीय व्यक्ति व 41 वर्षीय महिला, खेड़ी मारकंडा से 34 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव लोटनी से 19 वर्षीय युवक, पिपली के वार्ड नम्बर 5 से 28 वर्षीय युवक, कुरुक्षेत्र सब्जी मंडी के पास से 38 वर्षीय व्यक्ति, लक्ष्मण कालोनी से 38 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोविड-19 के मरीज जल्दी-जल्दी रिकवर भी हो रहे है। कुरुक्षेत्र में रिपोर्ट नेगटिव आने पर 11 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें न्यू कालोनी से 31 वर्षीय व्यक्ति, 4 वर्षीय बालक, कैलाश नगर से 24 वर्षीय युवक, खेड़ी मारकंडा से 9 वर्षीय बालक व 33 वर्षीय महिला, बीएमसी कालोनी से 34 वर्षीय महिला, पिपली न्यू पोस्ट आफिस के पास से 24 वर्षीय महिला, दयालनगर से 40 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा वार्ड नम्बर 13 से 26 वर्षीय युवती, न्यू कालोनी पटेल नगर से 19 वर्षीय युवक व 54 वर्षीय महिला के सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आने पर आयुर्वेदिक व हिरमी कोविड केयर सेंटर और एलएनजेपी से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2743 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 306 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 88 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने कहा कि 13 लोगों को मुलाना मेडिकल कालेज, एलएनजेपी में 13, हिरमी कोविड केयर सेंटर में 33, घर में 5 व्यक्तियों को आईसोलेट, आयुर्वेदिक कोविड केयर सेंटर में 22, मेदांता गुरुग्राम में 1, पीजीआई चंडीगढ़ में 1, डीएसयू करनाल में 1, एलकैमिस्ट में 1, कोमांड अस्पताल चंडीगढ़ में 1 मरीजों को दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 18088 सैम्पलों में 17506 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 276 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। इस जिले में अब तक 306 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 199 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 199 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। एक कोरोना पाजिटिव महिला की मृत्यू हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 106 एक्टीव केस है।
फोटो समाचारथानेसर में पॉलिथीन का कारोबार करने वालों पर कसा जा रहा है शिकंजा:मलिकनगर परिषद ने पॉलिथीन रखने वाले थोक विक्रेता सहित 6 लोगों के किए चालान, दुकानदारों पर किया 17500 रुपए का जुर्मानाकुरुक्षेत्र 23 जुलाई उपमंडल अधिकारी नागरिक थानेसर अश्विनी मलिक ने कहा कि थानेसर में पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसलिए शहर और गांवों में पॉलिथीन के थोक और रिटेल विक्रेता पॉलिथीन पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दे। जो भी थोक और रिटेल विक्रेता पॉलिथीन का प्रयोग व बिक्री करते हुए पाया गया, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वे वीरवार को देर सायं नगर परिषद के अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा के मार्गदर्शन और एनजीटी के आदेशों की पालना करवाने के लिए थानेसर में पॉलिथीन और प्लास्टिक का कारोबार और प्रयोग करने वालों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि शहर और गांवों में पॉलिथीन के प्रयोग पर पूणत: प्रतिबंध लगाया जाए और इस उपमंडल को पॉलिथीन मुक्त बनाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की टीम ने वीरवार को ही देर सायं गऊशाला बाजार में एक थोक विक्रेता के पॉलिथीन को जब्त किया और उसपर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा पॉलिथीन के रिटेल विक्रेताओं की भी जांच की गई और मौके पर 5 दुकानदारों के प्रतिष्ठïानों से पॉलिथीन बरामद किए गए और सभी पर 1500-1500 का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की तरफ से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस अभियान के साथ-साथ नप अधिकारी और कर्मचारी लोगों को गीला और सुखा कचरा अलग-अलग डालने के बारे में जागरुक करेेंगे। इतना ही नहीं जो होटल संचालक यूजर चार्जिस नहीं देगा, उस संस्थान से कचरा एकत्रित नहीं किया जाएगा।फोटो कैप्शन-फोटो नम्बर 7 व 8
वन मंत्री कंवरपाल आज पौधारोपण को लेकर चयनित सरपंचों से करेंगे विचार-विमर्शकुरुक्षेत्र 23 जुलाई हरियाणा के वन एवं शिक्षा मंत्री कवंरपाल 24 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे पिपली वन विभाग कार्यालय परिसर में जिला कुरुक्षेत्र में पौधारोपण अभियान के लिए चयनित गांवों के सरपंचों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इससे पहले करीब 9 बजकर 30 मिनट पर आईजीएन कालेज लाडवा में भी वन मंत्री पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह जानकारी जिला वन अधिकारी विरेन्द्र गिल ने दी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?